रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में होगी अखंड रामायण व हवन
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में होगी अखंड रामायण व हवन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : अयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को बाबा शांतिनाथ जी का धुना खेड़ा आश्रम टीबा बसई में अखंड रामायण पाठ व प्रसाद का वितरण होगा। आश्रम के महंत अघोरी बाबा योगी ज्योतिनाथ ने बताया कि 21 जनवरी को सुबह 8 बजे से अखंड रामायण पाठ शुरू होंगे। 22 जनवरी को सुबह 10 बजे हवन होगा। उसके पश्चात प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 2 बजे से भजन-कीर्तन कार्यक्रम होगा। शाम 7 बजे रंगीन आतिशबाजी की जाएगी।
उधर, अयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को बाबा सुंदरदास मंदिर किशनपुरा में अखंड रामायण पाठ व प्रसाद का वितरण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के आयोजक प्रतापसिंह, रोहितास थानेदार, जयसिंह थानेदार, नंदराम सिंह व मगनसिंह ने बताया कि 21 जनवरी को सुबह 8 बजे से अखंड रामायण पाठ शुरू होंगे। 22 जनवरी को सुबह 8 बजे हवन किया जाएगा। सुबह 11 से विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1920840


