राजस्थान की बेटी का कमाल: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में झांकी का नेतृत्व करेंगी लूणकरणसर की गौरव चौधरी
बीकानेर के लूणकरणसर की रहने वाली विज्ञान की छात्रा गौरव चौधरी इस बार 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की झांकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियां मुख्य आकर्षण होती है।
बीकानेर : बीकानेर जिले में लूणकरणसर की रहने वाली विज्ञान की छात्रा गौरव चौधरी इस बार 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की झांकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियां मुख्य आकर्षण होती हैं। जहां देश की सैन्य व सांस्कृतिक शक्तियों का प्रदर्शन होता है।
इन्हीं झांकियों में इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की झांकी प्रमुख रूप से नजर आएंगी। गौरव के पिता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी गौरव पिछले दो साल से राजपथ पर आने का प्रयास कर रही थीं, परंतु उनका चयन नहीं हो पाया था।
इस बार उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई। इस उपलब्धि को लेकर गांव में खुशी का माहौल है। गौरव के माता-पिता को इस बात पर गर्व है। गौरव चौधरी ने बताया कि झांकी में कुल 11 कलाकार एआई तकनीक का महत्व बताएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043424


