नंगली सलेदी सिंह में अक्षत व पत्रक देकर 22 को दीपोत्सव मनाने का किया आह्वान
नंगली सलेदी सिंह में अक्षत व पत्रक देकर 22 को दीपोत्सव मनाने का किया आह्वान
नंगली सलेदी सिंह (खेतड़ी) : अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अक्षत पत्रक बांट कर आम जन को न्योता देने का अभियान चल रहा है जिसके तहत अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इसके लिए अपने अपने घरों में स्थित देवालयों व सार्वजनिक स्थानों पर बने मंदिरों को सजाने संवारने का अभियान भी चल रहा है। ग्राम नंगली सलेदी सिंह में समाजसेवी नरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में बुधवार 17 जनवरी को ग्राम नंगली सलेदी सिंह में आम जन को अक्षत व पत्रक बांट कर डोर टू डोर संपर्क कर निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, गणपत सिंह तंवर, योगेंद्र सिंह शेखावत, देवेंद्र सिंह शेखावत, सतवीर सिंह शेखावत, प्रदीप सिंह शेखावत, लोकेंद्र सिंह शेखावत, हनुमान सिंह कच्छावा, सत्यनारायण सिंह तंवर, रतन सिंह तंवर, रोहतास चोपड़ा, गुरु राम मेघवाल, दुर्गा प्रसाद केजरीवाल, राधेकृष्ण केजरीवाल, यूवराज सिंह तंवर आदि लोगों ने घर घर जाकर न्योता दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042192


