[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मांझे से बुजुर्ग के गले की नस कटी:मकर संक्रांति पर जयपुर समेत कई शहरों में पतंगबाजी का दौर; पुष्कर तीर्थ में महास्नान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मांझे से बुजुर्ग के गले की नस कटी:मकर संक्रांति पर जयपुर समेत कई शहरों में पतंगबाजी का दौर; पुष्कर तीर्थ में महास्नान

मांझे से बुजुर्ग के गले की नस कटी:मकर संक्रांति पर जयपुर समेत कई शहरों में पतंगबाजी का दौर; पुष्कर तीर्थ में महास्नान

जयपुर : राजस्थान के अलग-अलग शहरों में आज भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। जयपुर सहित कई शहरों में सुबह से पतंगबाजी हो रही है और ‘वो काटा’ की गूंज है। इसके साथ ही दान-पुण्य का दौर भी चल रहा है। तीर्थराज पुष्कर के ब्रह्म सरोवर में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। सरोवर के घाटों पर श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान और उपनयन का दौर चल रहा है।

पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझे से बहुत-से लाेग जख्मी भी हो गए हैं। बूंदी में रविवार शाम बाइक पर जा रहे नटावा निवासी रामलाल मीणा उर्फ कल्लू जमादार (62) का मांझे से गला कट गया। मांझे ने गले को चीरते हुए नस (खून की नली) को काट दिया। बुजुर्ग का एक घंटे तक ऑपरेशन चला। 15 टांके आए हैं। भीलवाड़ा में बाइक सवार बड़लियास निवासी बाबूलाल पिता तेजमल खटीक का गला मांझे से कट गया। उसकी गर्दन पर गंभीर घाव हो गया। अत्यधिक खून बह जाने से उसे ब्लड भी चढ़ाना पड़ा।

गरीबों को दान कर लोग कमा रहे पुण्य
ग्रहों के राजा सूर्य देव रविवार मध्य रात्रि 2:44 बजे मकर राशि में प्रवेश कर गए। इसलिए मकर संक्रांति का पुण्यकाल आज है। मकर संक्रांति पर रवि योग, कुमार योग, शतभिषा नक्षत्र और वरियान योग का खास संयोग है। गोशालाओं में संकल्प सेवा दिवस मनाया जा रहा है। शाम काे सूर्यास्त यानी 5:50 बजे तक पुण्यकाल रहेगा। लोग गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाने के साथ ही उन्हें गोद भी ले रहे हैं।

शास्त्राें में 14 वस्तुएं दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र, तेल की बनी चीजें, पुस्तकें, तिल के लड्डू, फीणी, गजक, रेवड़ी, फल और भाेजन दान कर लोग पुण्य कमा रहे हैं। यही नहीं, कबूतर और पक्षियों को चुग्गा भी डाला जा रहा है।

प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पतंगबाजी, दान पुण्य और तीर्थ स्थलों पर स्नान की फोटोज…

जयपुर में आराध्यदेव गोविंददेवजी मंदिर में ठाकुरजी का सोमवार को पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद नए पीत वस्त्र और विशेष श्रृंगार कर झांकी सजाई गई।
जयपुर में आराध्यदेव गोविंददेवजी मंदिर में ठाकुरजी का सोमवार को पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद नए पीत वस्त्र और विशेष श्रृंगार कर झांकी सजाई गई।
पुष्‍कर के ब्रह्म सरोवर में महास्नान के साथ ही लोग सूर्य को अर्घ्य भी दे रहे हैं।
पुष्‍कर के ब्रह्म सरोवर में महास्नान के साथ ही लोग सूर्य को अर्घ्य भी दे रहे हैं।
श्रद्धालुओं का सुबह से पुष्कर के सरोवर पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोग सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यहां स्नान भी कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं का सुबह से पुष्कर के सरोवर पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोग सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यहां स्नान भी कर रहे हैं।
लोग पुष्‍कर के ब्रह्म सरोवर के घाट पर तर्पण और पिंडदान भी कर रहे हैं।
लोग पुष्‍कर के ब्रह्म सरोवर के घाट पर तर्पण और पिंडदान भी कर रहे हैं।
भीलवाड़ा में मकर संक्रांति पर पोस्ट ऑफिस के सामने संकटमोचन हनुमान मंदिर में पतंगों से आकर्षक झांकी सजाई गई।
भीलवाड़ा में मकर संक्रांति पर पोस्ट ऑफिस के सामने संकटमोचन हनुमान मंदिर में पतंगों से आकर्षक झांकी सजाई गई।
भीलवाड़ा में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बड़लियास निवासी बाबूलाल खटीक का गला कट गया। उसकी गर्दन पर गंभीर घाव आए है।
भीलवाड़ा में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बड़लियास निवासी बाबूलाल खटीक का गला कट गया। उसकी गर्दन पर गंभीर घाव आए है।
बूंदी में नटावा निवासी रामलाल मीणा उर्फ कल्लू जमादार (62) अपने गांव लौटते समय चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया, जिससे गर्दन बुरी तरह कट गई।
बूंदी में नटावा निवासी रामलाल मीणा उर्फ कल्लू जमादार (62) अपने गांव लौटते समय चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया, जिससे गर्दन बुरी तरह कट गई।
जयपुर शहर में रविवार को दिनभर पतंगबाजी के बाद शाम को फायर बैलून उड़ाए गए।
जयपुर शहर में रविवार को दिनभर पतंगबाजी के बाद शाम को फायर बैलून उड़ाए गए।
नाहरगढ़ से जयपुर शहर की आतिशबाजी का नजारा। त्रिपोलिया बाजार में ईसरलाट मीनार रोशनी में नहाई दिखी।
नाहरगढ़ से जयपुर शहर की आतिशबाजी का नजारा। त्रिपोलिया बाजार में ईसरलाट मीनार रोशनी में नहाई दिखी।
जयपुर में रविवार शाम 6:30 बजे आतिशबाजी का नजारा।
जयपुर में रविवार शाम 6:30 बजे आतिशबाजी का नजारा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77