श्रीधर यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का पर्व
त्योहार हमारे आपसी सौहार्द के प्रतीक हैं। हमें सभी त्योहारों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। लोहड़ी मिलकर खुशियां बांटने का त्योहार है, वहीं मकर संक्रांति ऋतु परिवर्तन सूर्य के उत्तरायण में जाने का त्योहार है। मकर संक्रांति का पर्व नई शुरुआत का प्रतीक है।
चिड़ावा : श्रीधर यूनिवर्सिटी शनिवार को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीधर यूनिवर्सिटी के चांसलर शुभम यादव ने लोहड़ी पर्व पर अग्नि प्रज्जवलित कर पर्व का शुभारंभ कर श्रीधर यूनिवर्सिटी परिवार के सदस्यों एवं छात्र छात्राओं को बधाई दी।
कार्यक्रम के आरंभ में छात्राओं ने पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। प्रो वाइस चांसलर डॉ ओपी गुप्ता ने इस पर्व पर ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार हमारे आपसी सौहार्द के प्रतीक हैं। हमें सभी त्योहारों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। लोहड़ी मिलकर खुशियां बांटने का त्योहार है, वहीं मकर संक्रांति ऋतु परिवर्तन सूर्य के उत्तरायण में जाने का त्योहार है। मकर संक्रांति का पर्व नई शुरुआत का प्रतीक है।
पी आर ओ मोहित छाबड़ा ने कहा कि इस सत्र से हम सभी मिलकर अपने यूनिवर्सिटी को नई ऊंचाई की ओर लेकर जाएंगे। तत्पश्चात अस्सिटेंट रजिस्टार ज्योतिका मदान ने छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएं दी और सभी के सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी गणमान्य स्टाफ तथा छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2003157


