[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

17 साल की लड़की से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया, सिरोही का है रहने वाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

17 साल की लड़की से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया, सिरोही का है रहने वाला

17 साल की लड़की से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया, सिरोही का है रहने वाला

अजमेर : 17 साल की लड़की से रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पीड़िता की मां ने 16 अक्टूबर 2023 को अलवर गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

ASI नंदभवर सिंह ने बताया कि मामले में सिरोही निवासी संजय कुमार (21) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी 3 दिन के रिमांड पर
मामले को लेकर पीड़िता की मां ने रिपोर्ट में बताया था कि उसकी बेटी सुबह 7 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम का गठन किया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ASI नंदभंवर ने बताया कि टीम पीड़िता की तलाश की कर रही थी।

इस दौरान मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को आबू रोड से पीड़िता को दस्तयाब किया गया। पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि आरोपी संजय कुमार की ओर से रेप की बात कही थी। अब आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77