[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोहिया कॉलेज स्टाफ के बीच हुए बैडमिंटन, कैरम, रस्सा कशी और शतरंज के दिलचस्प मुकाबले।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोहिया कॉलेज स्टाफ के बीच हुए बैडमिंटन, कैरम, रस्सा कशी और शतरंज के दिलचस्प मुकाबले।

कैरम में सुनील धवल विजेता और डाॅ शमशाद अली रहे उप विजेता।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

चुरू : राजकीय लोहिया महाविद्यालय में चल रहे खेल सप्ताह के अंतर्गत बुधवार का दिन स्टाफ सदस्यों के नाम रहा। प्रतियोगिता के संयोजक प्रोफेसर डी के चारण ने बताया कि स्टाफ ने शिक्षण के साथ साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभाओं का परिचय दिया। कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर संतलाल ने खुद भी कैरम के अंदर शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग मैच जीता। स्टाफ की समस्त खेल गतिविधियां प्रोफेसर सरोज हारित की देखरेख में संपन्न हुई। खेल अधिकारी डॉ संजय कस्वां ने बताया कि कैरम मे विजेता सुनील धवल और उपविजेता डॉ शमशाद अली रहे।

शतरंज के महिला मुकाबले में उर्मिला फगेड़िया विजेता व डॉ सरोज हारित उप विजेता रही। महिला बैडमिंटन में पूजा प्रजापत विजेता व डॉ संजू झाझडिया और रेणु धेतरवाल उप विजेता रहीं।

शतरंज की पुरुष प्रतियोगिता में विनीत ढाका विजेता व भंवरलाल और रवींद्र शर्मा उपविजेता रहे। रस्साकशी के महिला वर्ग में डॉ रेणु अग्रवाल का दल विजेता और प्रोफेसर रूपा शेखावत का दल उपविजेता रहा। रेफरी की भूमिका गौतम सिंह राजपुरोहित और निकिता कुमारी ने निभाई।

इस अवसर पर प्रोफेसर एस डी सोनी, प्रो हेमंत मंगल, प्रो मधु चौधरी, उमेद गोठवाल, डाॅ सुमेर सिंह खीचड़, डाॅ ट्विंकल शर्मा, विनीता पारीक, मोहम्मद जावेद खान, डॉ लालचंद चाहर, डाॅ हरीश शर्मा, डॉ महेंद्र खारडिया, मुकेश कुमार मीणा, सुचित्रा मान्झू व अशैक्षणिक स्टाफ में भंवरलाल सैनी, बुद्ध कुमार, भंवरलाल वर्मा, नरपत सिंह राठौड़, प्रवीण राठौड, जगदीश प्रजापत, रजत चौहान, सुनील मंडा, अजय बाबल, कमल किशोर शर्मा, नरपत सिंह, बीरबल, सरला, मंजू और रामूराम सैनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin