[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री जेजेटी युनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी ताइक्वांडों कल से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री जेजेटी युनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी ताइक्वांडों कल से

पुरूष वर्ग में 96युनिवर्सिटीज तथा महिला वर्ग में 89 युनिवर्सिटीज के खिलाडी होगें आमने सामने

झुंझुनूं : श्री जगदीशप्रसाद झाबरमल टिबडेवाला विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार से ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए देश के प्रतिभाशाली खिलाडी आमने सामने होंगे। पुरूष वर्ग में देशभर से 96 युनिवर्सिटी व महिला वर्ग में 89 युनिवर्सिटी के खिलाडी इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए जी जान से मुकाबला करेंगे। श्री जेजेटी युनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट डाॅ देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि तकरीबन 800 खिलाडी और 200 के करीब टीम मैनेजर और कोच चैंपियनशिप के लिए अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

डाॅ ढुल ने बताया कि चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि के तौर पर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के संयुक्त सचिव डाॅ बलजीत सिंह सेखों और अध्यक्ष के तौर पर युनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डाॅ विनोद टिबडेवाला शिरकत करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य आकर्षण के केंद्र के तौर पर मंगलवार को ही दिल्ली में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हुई युनिवर्सिटी की छात्रा तीरंदाज शीतल देवी और पहलवान अंतिम पंघाल पहुंचेंगी। वहीं प्रख्यात गायक रामकेश जीवनपुरिया, अमित ढुल और एमके मकराना अपनी प्रस्तुति देंगे। मंगलवार को चैंपियनशिप की तैयारियों के बीच मैनेजर मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के अधिकारियों ने सभी युनिवर्सिटीज के मैनेजर, प्रशिक्षकों को चैंपियनशिप के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22