[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक रात में 3 गांवों के ट्रांसफार्मर ​​​​​​​चोरी:पीतल के उपकरण और तेल निकालकर हुए फरार, जेईएन ​​​​​​​ने कराया मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक रात में 3 गांवों के ट्रांसफार्मर ​​​​​​​चोरी:पीतल के उपकरण और तेल निकालकर हुए फरार, जेईएन ​​​​​​​ने कराया मामला दर्ज

एक रात में 3 गांवों के ट्रांसफार्मर ​​​​​​​चोरी:पीतल के उपकरण और तेल निकालकर हुए फरार, जेईएन ​​​​​​​ने कराया मामला दर्ज

बबाई : खेतड़ी के गांवों में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर की चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात को चोर क्षेत्र के तीन गांवों से ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वारदात के बाद ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।

बबाई थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि इस संबंध में डिस्कॉम के जेईएन घनश्याम नारवारा ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुरा में 16 केवी का एक, ढाणी दुधवा कालोटा गांव से 16 केवी तथा सेफरागुवार मे 16 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। जिसे सोमवार रात को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। चोरों की ओर से उतारे गए ट्रांसफार्मर में पीतल के उपकरण व तेल को निकाल कर ले गए तथा खाली खोखे को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

डिस्कॉम के अनुसार चोरों द्वारा दी गई वारदात के दौरान लाखों रुपए के ट्रांसफार्मर चोरी किए गए हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने को लेकर डिस्कॉम कार्यालय की ओर से थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है, लेकिन लगातार हो रही चोरियों पर लगाम नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से ट्रांसफार्मर चोरी होने से डिस्कॉम को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीण इलाकों में लगातार ट्रांसफार्मर की चोरियां हो रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से कर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र में आए दिन ट्रांसफार्मर चोरी होने से गांवों में लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि जेईएन की ओर से ट्रांसफार्मर चोरी होने की रिपोर्ट दी गई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22