[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

1 अक्टूबर से चलेगी लोहारू-जयपुर स्पेशल ट्रेन, रेल यात्रियों को होगा फायदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

1 अक्टूबर से चलेगी लोहारू-जयपुर स्पेशल ट्रेन, रेल यात्रियों को होगा फायदा

1 अक्टूबर से चलेगी लोहारू-जयपुर स्पेशल ट्रेन, रेल यात्रियों को होगा फायदा

झुंझुनूं को ट्रेन की सौगात मिली है। शनिवार 1 अक्टूबर से जयपुर के लिए नियमित स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को फायदा मिलेाग। यह ट्रेन लोहारू से जयपुर के लिए नियमित चलेगी। यह ट्रेन लोहारू से चलकर 12.30 बजे झुंझुनूं पहुंचेगी। यहां से 12:32 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन जयपुर से चलकर 14.06 बजे झुंझुनू पहुंचेगी। वहीं प्रतिदिन चलने वाली सीकर-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का कल से संचालन बंद हो जाएगा। यह ट्रेन रात को 2.23 बजे झुंझुनूं से सीकर जाती थी। वहीं सीकर से चलकर 21.48 बजे झुंझुनूं से रेवाड़ी जाती थी।

ट्रेन के समय में परिवर्तन

शनिवार से कई ट्रेन के समय में परिवर्तन कर दिया जाएगा। जयपुर-दिल्ली जंक्शन सैनिक एक्सप्रेस कल से जयपुर से चलकर झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर रात 12.01 बजे पहुंचेगी तथा रात 12.03 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार प्रतिदिन चलने वाली सीकर लोहारू ट्रेन को सीकर-रेवाड़ी किया गया है। यह ट्रेन सीकर से चलकर झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर सुबह 8.58 बजे पहुंचती थी, जो अब शनिवार से 8.34 बजे आएगी तथा 8.36 बजे रेवाड़ी के लिए रवाना होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker