[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गैस चालू करते ही फटा सिलेंडर, कमरे की छत गिरी:1 साल की बच्ची की मौत; मां बोली- दूध गर्म करने उठी थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गैस चालू करते ही फटा सिलेंडर, कमरे की छत गिरी:1 साल की बच्ची की मौत; मां बोली- दूध गर्म करने उठी थी

गैस चालू करते ही फटा सिलेंडर, कमरे की छत गिरी:1 साल की बच्ची की मौत; मां बोली- दूध गर्म करने उठी थी

झुंझुनूं : दूध गर्म करने के लिए महिला ने गैस चालू की तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से कमरे की छत गिर गई। हादसे में एक साल की बच्ची की मौत हो गई और दंपती समेत 3 अन्य घायल हो गए। घरवालों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामला झुंझुनूं के सुलताना का शुक्रवार सुबह 5:30 बजे का है।

एसएचओ कैलाश चंद्र ने बताया- वार्ड 23 में व्यापारी रमजान खान का मकान है। उसके भाई का परिवार भी इसी मकान में रहता है। रमजान का भतीजा आरिफ खान (30), उसकी पत्नी नसीम (28), बेटी आतिमा (3) और छोटी बेटी फातिमा (1) गुरुवार रात कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में परिवार के दूसरे 6 सदस्य सो रहे थे।

सुबह नसीम बेटी फातिमा के लिए दूध गर्म करने के लिए उठी। कमरे में ही रसोई थी। नसीम ने बताया कि उठने के बाद लगा कि सिलेंडर से गैस लीक हो रही है। मैं चेक करने सिलेंडर के पास गई। गैस की बदबू आ रही थी। दूध गर्म करने के लिए जैसे ही गैस चालू की और ब्लास्ट हो गया।

मकान के इसी कमरे में आरिफ का परिवार सो रहा था।
मकान के इसी कमरे में आरिफ का परिवार सो रहा था।

धमाका इतना तेज था कि छत की पटि्टयां टूटकर कमरे में आ गिरी। कमरे में मौजूद आरिफ का परिवार मलबे में दब गया। आरिफ की चाची हसीना ने बताया- मैं दूसरे कमरे में सो रही थी। मेरे दो बेटे और तीन बेटियां भी मेरे पास सो रही थी। अचानक तेज धमाका हुआ और कुछ गिरने की आवाज आई। सब चीखते चिल्लाते उठे। कोहराम मच गया। पता चला कि आरिफ के कमरे की छत गिर गई है। पड़ोसी भी इकट्‌ठे हो गए। मलबा हटाकर आरिफ, फातिमा, आतिमा और नसीम को निकाला और सुलताना हॉस्पिटल ले गए। जहां फातिमा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को झुंझुनूं रेफर कर दिया। हादसे में मेरी बेटी सना (5) और आलिया (3) भी मामूली घायल हो गई।

फातिमा एक साल की थी। उसके लिए मां नसीम दूध गर्म करने उठी थी। (फाइल)
फातिमा एक साल की थी। उसके लिए मां नसीम दूध गर्म करने उठी थी। (फाइल)

झुलसने और मलबा गिरने से नसीम की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर चिड़ावा एसडीएम ब्रजेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।

नसीम बुरी तरह झुलस गई। उसने बताया कि वह दूध गर्म करने उठी थी।
नसीम बुरी तरह झुलस गई। उसने बताया कि वह दूध गर्म करने उठी थी।
इसी मकान के एक कमरे की छत धमाके से गिर गई। घर में 10 लोग थे। 6 लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे।
इसी मकान के एक कमरे की छत धमाके से गिर गई। घर में 10 लोग थे। 6 लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे।
पास के कमरे की पटि्टयों में भी दरार आ गई और मलबा गिरा।
पास के कमरे की पटि्टयों में भी दरार आ गई और मलबा गिरा।

Related Articles