सोनी समाज ने किन्नर ईश्वरी का किया सम्मान:उदयपुरवाटी में हुआ आयोजन, भारत भ्रमण पर निकली हैं किन्नर, धर्म की रक्षा का दे रही संदेश
सोनी समाज ने किन्नर ईश्वरी का किया सम्मान:उदयपुरवाटी में हुआ आयोजन, भारत भ्रमण पर निकली हैं किन्नर, धर्म की रक्षा का दे रही संदेश
उदयपुरवाटी : शहर के वार्ड 21 में नई सब्जी मंडी के नजदीक शहर के सोनी समाज की ओर से अर्द्ध नारेश्वर ईश्वरी का अभिनंदन किया गया।
जानकारी के अनुसार अर्द्धनारेश्वर ईश्वरी उदयपुर सिटी से प्रयागराज तक भारत भ्रमण कर रही हैं। यह भ्रमण यात्रा 17 नवंबर 2023 को उदयपुर सिटी से शुरू हुई थी, जिसका समापन जनवरी 2025 प्रयागराज महाकुंभ के दौरान होगा। यात्रा संयोजक ईश्वरी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान वे अखाड़े में लक्ष्मीनारायण परिपाटी से दीक्षित होकर संत के रूप में जीवन यात्रा की शुरूआत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रयागराज कुंभ मेले तक सम्पूर्ण भारत की यात्रा करने के बाद वे बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर भ्रमण यात्रा का समापन करेंगी। उन्होंने अपनी यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन में सनातन धर्म, संस्कृति व गौ माता की रक्षा करने के प्रति जागृति लाना बताया।
इस मौके सपना सोनी जयपुर, तारा सोनी जयपुर, स्वर्णकार समाज के ललित सोनी, श्यामलाल सोनी, पार्षद संदीप सोनी, बजरंगलाल सोनी, मंगलचंद सोनी, बोदूराम सोनी, सुभाष सोनी, जुगल सोनी, राजेंद्र सोनी, पवन सोनी, मनीष सोनी, विक्रम सोनी, मनोज सोनी, बंटी सोनी, अनिल सोनी, अनुराग सोनी, पूनमचंद सोनी, विष्णु सोनी, गोविंद सोनी, टीना सोनी, गुनगुन सोनी और अमानत सोनी आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036899


