[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजीव गांधी युवा मित्रो ने दिया कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजीव गांधी युवा मित्रो ने दिया कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : राजीव गांधी युवा मित्रो ने आज शहीद स्मारक झुंझुनूं से रैली निकाल कर जिला कलेक्टर झुंझुनूं को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन दिया , राजीव गांधी युवा मित्र संघर्ष समिति ने बताया कि पिछले 18 महीने से राजीव गांधी युवा मित्र के नाम से आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में राजस्थान के 5000 युवा मित्र लगाए थे , जो सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार प्रसार करके गाँव गाँव ढाणियों में जाकर उन लोगो तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया है जिनको योजनाओं के बारे में कुछ पता ही नही था, उन लोगो को योजनाओं का लाभ दिलाया है ।

संघर्ष समिति ने बताया कि राजस्थान में नई सरकार बनते ही 5000 युवाओं को बेरोजगार कर दिया, जबकि नई सरकार का वादा था कि 2.5 लाख युवाओं को सरकारी नोकरी देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनते ही इसका उल्टा कार्य किया है और नई साल पर युवाओ को बेरोजगारी का तोहफा दिया है, जिसमे पूरे राजस्थान के युवा मित्रो में भारी रोष है और 27 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक शहीद स्मारक जयपुर पर धरने पर बैठे थे, 31 दिसम्बर को मुख्यमंत्री महोदय ने 7 दिन का आश्वासन दिया है, यदि 7 दिन में राजीव गांधी युवा मित्रो को बहाल नही करते है तो 8 जनवरी को जयपुर में वापस पूरे राजस्थान के युवा मित्र कूच करेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे, और उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की रहेगी । संघर्ष समिति ने बताया कि आज झुंझुनूं जिले से सैंकड़ो युवा मित्रो ने रैली निकालकर झुंझुनूं कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin