[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संशोधित हिट एंड रन कानून का विरोध:नए कानून के खिलाफ वाहन चालकों ने की हड़ताल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संशोधित हिट एंड रन कानून का विरोध:नए कानून के खिलाफ वाहन चालकों ने की हड़ताल

बस चालकों की हड़ताल, नहीं चलेगी गाड़ियां : कानून के बदलाव की मांग लेकर चालक/ परिचालक संघ के बंद किया काम, यात्री परेशान

जयपुर : केंद्र सरकार के लाए गया यातायात कानून के विरोध में चालक/ परिचालक संघ ने आज से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके चलते स्थानीय बस स्टैंड पर सभी यात्री बसें खड़ी कर दी गई हैं, जिससे आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चालक/परिचालक संघ के जिला अध्यक्ष गेंदालाल यादव ने बताया कि सरकार ने जो कानून लाई हैवह हम चालकों की बहुत बड़ी परेशानी है। हम सभी चालक और परिचालक आज नव वर्ष 2024 के प्रथम दिन से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

बस चालकों की हड़ताल के चलते जानकारी के अभाव में सफर करने के लिए बस स्टैंड पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नया साल है, तेज ठंड भी है, कई मुसाफिर अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ बस स्टैंड पहुंचे, लेकिन उन्हें यहां आकर पता चला कि आज बसें नहीं चल रही है। लोग अन्य साधनों का इंतजार कर रहे हैं।

देश में लागू हुए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर 7 लाख रुपए तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77