[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रभात रैली के माध्यम से दिया वित्तीय साक्षरता का सन्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रभात रैली के माध्यम से दिया वित्तीय साक्षरता का सन्देश

प्रभात रैली के माध्यम से दिया वित्तीय साक्षरता का सन्देश

झुंझुनूं : बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के 12 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को वित्तीय साक्षरता रैली / प्रभात रैली का आयोजन किया गया । प्रभात रैली का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय झुंझुनूं से क्षेत्रीय प्रबंधक सज्जन कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया । प्रभात रैली में स्टाफ सदस्यों द्वारा बैनर, तख्तियों एवं नारों के माध्यम से वित्तीय साक्षरता के संदेश दिए गए एवं बैंक की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया । कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को सेवा दिवस, 3 जनवरी को रक्तदान शिविर, 4 जनवरी को विभिन्न कॉलेज एवं विद्यालयों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं 5 जनवरी को शाखाओं द्वारा ग्राम चौपालों, ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।

प्रभात रैली के समापन पर क्षेत्रीय प्रबंधक सज्जन कुमार ने संबोधित करते हुए उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने का आहवान किया एवं साथ ही अनुशासित तरीके से रैली के सफल संचालन के लिए सभी स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77