[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीषण हादसा: दो ट्रेलरों के बीच अचानक आई कार पलभर में चकनाचूर, तीन की दर्दनाक मौत, तीन घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भीषण हादसा: दो ट्रेलरों के बीच अचानक आई कार पलभर में चकनाचूर, तीन की दर्दनाक मौत, तीन घायल

राजस्थान के सीकर जिले के रींगस कस्बे में रविवार को भीषण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन यात्री घायल हो गए।

सीकर : सीकर जिले के रींगस कस्बे में रविवार को भीषण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन यात्री घायल हो गए। हादसा जयपुर-बीकानेर हाइवे पर सिमारला जागीर मोड के पास हुआ। जहां एक कार दो ट्रेलर के बीच आकर चकनाचूर हो गई। हादसे में कार पलभर में ही पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर कबाड़ में बदल गई। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने जैसे-तैसे कार सवार घायलों को बाहर निकाला। घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा तीन को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन को जयपुर रैफर कर दिया। सूचना मिलते ही विधायक सुभाष मील, पुलिस उपाधीक्षक महावीर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। एएसआई कैलाश चंद्र गुर्जर ने बताया कि रविवार दोपहर को पांच जने कार में सवार हो कर जयपुर से खाटूश्यामजी जा रही थे। सिमारला मोड पर अल्टो के आगे पिछे दो ट्रेलर चल रहे थे। इस बीच आगे चल रहा एक ट्रेलर सीमारला मोड पर कट पर घूम गया इससे कार पास में चल रहे एक और ट्रेलर के बीच में फंस गई।

मासूम की आंखें तलाशती रही पिता को
हादसे में तीन साल के मौसम राठौड़ उछलकर दूर जा गिरा। कुछ देर बाद मासूम मौसम की आंखें अपने पिता राहुल राठौड़ का तलाशती रही। हादसे में मौसम के पिता राहुल राठौड़ की मौत हो गई। हादसे में भरतपुर निवासी अमित चौधरी व जयपुर निवासी ललन सिंह की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तीनों मृतक जयपुर में एक ही बिल्डिंग में रहते थे, और एक ही कार से श्याम बाबा के दर्शनों के लिए रवाना हुए थे। हादसे में काना राम, नरेन्द्र व मौसम राठौड़ घायल हो गए, इनको जयपुर के लिए रैफर किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet