[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

WFI Controversy: साक्षी मलिक की मां ने रखी शर्त, तब होगी पहलवान की रेसलिंग में वापसी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेलटॉप न्यूज़नई दिल्लीराज्यहरियाणा

WFI Controversy: साक्षी मलिक की मां ने रखी शर्त, तब होगी पहलवान की रेसलिंग में वापसी

WFI Controversy: भारतीय कुश्ती संघ निलंबित होने के बाद क्या अब साक्षी मलिक संन्यास वापस लेकर रेसलिंग में वापसी करेंगी? साक्षी मां ने दिया जवाब।

WFI Controversy: भारतीय कुश्ती संघ का नया अध्यक्ष संजय सिंह को बनाए जाने के बाद ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद बाकी के पहलवानों में भी काफी गुस्सा देखने को मिला था। अब उसके दो दिन बाद खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ की नई बॉडी को निलंबित कर दिया है। जिसके बाद अब ये सवाल उठने लगा है कि क्या साक्षी मलिक अपना संन्यास वापस लेकर रेसलिंग में दोबारा एंट्री करेंगी।

साक्षी मलिक की मां ने दिया जवाब

साक्षी मलिक की रेसलिंग में वापसी को लेकर उनकी मां ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अगर भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष किसी महिला को बनाया जाता है तो साक्षी की कुश्ती के मेट वापसी की संभावना है।

यानी कि अगर अब भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष किसी महिला को बनाया जाता है तो साक्षी संन्यास वापस लेकर वापस कुश्ती करती हुई दिखेंगी। इससे पहले साक्षी मलिक का मां ने संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

साक्षी मलिक ने किया था कुश्ती छोड़ने का ऐलान

संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने के बाद साक्षी मलिक काफी गुस्सा थी। क्योंकि संजय सिंह को बृजभूषण सिंह का बेहद करीबी माना जाता है और साक्षी मलिक के साथ-साथ बाकी पहलवानों ने भी बृजभूषण पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

इसके बाद साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया था। कुश्ती छोड़ने का ऐलान करके साक्षी मलिक रोते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चली गई थी। वहीं भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने के बाद साक्षी मलिक ने बताया कि उनकी लड़ाई सरकार से नहीं बल्कि एक आदमी से थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad