[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्माण कार्य रुकवाने से नाराज लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, विधायक पर काम रुकवाने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दौसाराजस्थानराज्य

निर्माण कार्य रुकवाने से नाराज लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, विधायक पर काम रुकवाने का आरोप

दौसा के बांदीकुई में उप जिला अस्पताल का निर्माण कार्य रुकवाने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। जिसके विरोधस्वरूप स्थानीय लोगों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर निर्माण कार्य जारी रखने की मांग की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विधायक भागचंद टांकड़ा पर निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप लगाया गया है।

दौसा : दौसा के बांदीकुई में उप जिला अस्पताल का निर्माण कार्य रुकवाने के विरोधस्वरूप लोगों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर निर्माण कार्य जारी रखने की मांग की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विधायक भागचंद टांकड़ा पर निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप लगाया गया है। लोगों का आरोप है कि विधायक भागचंद टांकड़ा ने द्वेष के कारण अस्पताल के निर्माण कार्य पर रोक लगाई है।

मामले में ज्ञापन देने आए लोगों का कहना है कि विधायक भागचंद द्वेषता के चलते ऐसा कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 7 दिन में उप जिला अस्पताल का निर्माण पुन: शुरू कराने की मांग की है। साथ ही सात दिन में निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बांदीकुई से पूर्व विधायक गजराज खटाना ने भी उपजिला अस्पताल का निर्माण कार्य रोकने को राजनीतिक द्वेषता बताया है।

वहीं जब इस मामले को लेकर भाजपा विधायक भागचंद सैनी से बात की तो उन्होंने कहा- जिस जगह उपजिला अस्पताल का निर्माण चल रहा है वह शहर से बाहर है। ऐसे में स्थानीय लोगों की मांग है किअस्पताल बांदीकुई सिटी में ही बने। इसमें राजनीतिक द्वेषता वाली कोई बात नहीं है। शहर बीचों बीच उपजिला अस्पताल बनने से लोगों को इसका अधिक लाभ मिलेगा।

ज्ञात रहे कि हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक आदेश जारी कर स्पष्ट कर चुके हैं कि कांग्रेस शासनकाल के समस्त निर्माणाधीन कार्यों को तुरंत प्रभाव से रोक दिया जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad