राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर नीमकाथाना जिले में आयोजित हुआ कार्यक्रम
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर नीमकाथाना जिले में आयोजित हुआ कार्यक्रम
नीमकाथाना : राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर रविवार को पंचायत समिति सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी में व्यापारियों व उपभोक्ताओं ने भाग लिया । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला रसद अधिकारी संदीप गौड़ ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की जानकारी के साथ उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की । संगोष्ठी को जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर ने संबोधित करते हुए बताया की ई-कॉमर्स परिवेश में, नकली ब्रांडों का जोखिम अधिक हैं ।
जालसाजी न केवल नकली वस्तुओं के उत्पादकों को नुकसान पहुंचाती है बल्कि यह व्यापक जनता को भी नुकसान पहुंचाती है । ऐसे में उन्होंने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन शोपिंग व व्यापारियों को डिजिटल व्यापार करने में सजगता और सावधानी बरतने का आव्हान किया ।
कार्यक्रम में जिला ग्राहक पंचायत के संयोजक एडवोकेट सुनील जांगिड़ व सहसंयोजक एडवोकेट संदीप यादव, एडवोकेट राजेंद्र सैनी, प्रवर्तन निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, छावनी गैस नीमकाथाना के नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042196


