हिंडौन में महिला की हत्या:घर में चारपाई पर मिला शव, घर पर थी अकेली
हिंडौन में महिला की हत्या:घर में चारपाई पर मिला शव, घर पर थी अकेली
हिंडोन : सूरौठ के बमनपुरा में रविवार को एक विधवा महिला की अज्ञात बदमाश ने सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। महिला का शव घर में चारपाई पर मिला है। सूरौठ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया मृतका प्रीतम बाई जाटव (40 ) पत्नी कल्ला जाटव है। महिला के पति की करीब 5 वर्ष पहले ही मौत हो गई है। महिला घर पर अकेली थी। महिला का शव घर पर पड़ा हुआ मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की बेटी शारदा ने हत्या का संदेह जताकर पुलिस को रिपोर्ट दी है। कॉल डिटेल के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। परिजनों में रिश्तेदार बाबूलाल ने बताया आज सुबह करीब 6 बजे वह प्रीतम के घर चाय पीने के लिए गया। महिला के कमरे से बाहर आवाज देने पर प्रतिमा ने जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने अपनी दो पुत्र वधु को वहां भेजा। जिसमें महिला चारपाई पर मृत मिली। परिजनों के अनुसार महिला के दो बेटे रामकेश और उमेश मजदूरी के लिए हिंडौन से बाहर गए हुए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1672699
