[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव:छोटे सवाल ज्यादा आएंगे, चार खंडों में बांटा, विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

10वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव:छोटे सवाल ज्यादा आएंगे, चार खंडों में बांटा, विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा

10वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव:छोटे सवाल ज्यादा आएंगे, चार खंडों में बांटा, विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा

झुंझुनूं : इस बार दसवीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। वार्षिक परीक्षा के पेपर में आने वाले सवालों को चार खंडों में बांटा गया है। इस बार परीक्षा में बड़े सवालों को कम करते हुए बहुविकल्पी और छोटे सवालों की संख्या में इजाफा किया गया है।

इससे छात्र-छात्राओं को बार्ड परीक्षा में सर्वाधिक लाभ मिलेगा। स्कोर मार्क में बढ़ोतरी होगी। वार्षिक परीक्षा 80 अंक की होगी और 20 अंक अर्द्धवार्षिक परीक्षा के शामिल किए जाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए मॉडल पेपर जारी किए हैं, ताकि अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद मॉडल पेपर के अनुसार छात्र-छात्राएं अभ्यास कर सकें। इससे सवालों को हल करने के समय का अनुमान हो सकेगा। वार्षिक परीक्षा के दौरान समय के अनुसार अपना अच्छा स्कोर कर सकेंगे।

छात्र-छात्राओं राहत मिलेगी

कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग की ओर से अंकों के साथ सवालों का भी बंटवारा कर दिया है। इससे छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। अब से पहले बोर्ड परीक्षा के दौरान बहुविकल्पी के सवालों की संख्या कम होती थी और इनके अंक भी अधिक होते थे, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। इसमें वस्तुनिष्ठ सवालों की संख्या 18 और प्रत्येक एक-एक अंक का होगा। रिक्त स्थान वाले 6, अतिलघुत्तरात्मक 12 सवाल होंगे जो एक-एक अंक के होंगे। लघुत्तरात्मक 13 सवाल प्रत्येक दो-दो अंक के होंगे। दीर्घ उत्तरीय 3 सवाल 3-3 अंक के होंगे। निबंधात्मक सवालों की संख्या 2 रहेगी जो चार-चार अंक के होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet