[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पागल कुत्ते ने 15 बच्चों का मुंह-कान नोचा:हमले में कान और गाल तक अलग कर दिए, मासूमों को 25 से 30 टांके आए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पागल कुत्ते ने 15 बच्चों का मुंह-कान नोचा:हमले में कान और गाल तक अलग कर दिए, मासूमों को 25 से 30 टांके आए

पागल कुत्ते ने 15 बच्चों का मुंह-कान नोचा:हमले में कान और गाल तक अलग कर दिए, मासूमों को 25 से 30 टांके आए

अलवर : अलवर में एक पागल कुत्ते ने करीब 15 बच्चों पर हमला कर दिया। बच्चों के कान और गाल तक अलग कर दिए। हमले के बाद हड़कंप मच गया। इनमें से 10 बच्चों को अलवर ​के जिला अस्पताल लाया गया।

घटना जिले के बड़ौदामेव के पास बुधवार दोपहर ढाई बजे लाडपुर, जुगरावार, भेड़ा व शीतल गांव की है। सभी घायल बच्चे इन्हीं गांव से हैं और बताया जा रहा है कि एक ही कुत्ते ने इन बच्चों पर हमला किया है। इनकी हालत इतनी बुरी है कि बच्चों के 25 से 30 टांके आए हैं।

अस्पताल में बच्चों का इलाज करते डॉक्टर और स्टाफ के लोग।
अस्पताल में बच्चों का इलाज करते डॉक्टर और स्टाफ के लोग।

एक बच्चा जयपुर रेफर

कुत्ते के हमले में भेढा गांव निवासी जमशेद का पुत्र शदब (8) दोपहर करीब ढाई बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी पागल कुत्ता आया और शदब का नाक और कान नोच लिया। शदब के करीब 10 टांके आए हैं। भेढा गांव निवासी चार साल के अक्षय के पिता सोनू ने बताया कि कुत्ता ने उनके बेटे का कान नोच लिया। पूरा कान कट गया। शीतल निवासी गोपाल के 6 साल के बेटे दिलीप का पूरा गाल नोच लिया। उसका गाल ही नीचे लटक गया। बच्चे के 30 से अधिक टांके आए हैं। इनमें एक बच्चे आयुष को जयपुर रेफर किया गया है।

अस्पताल पहुंचा घायल बच्चे को अस्पताल को लेकर पहुंचे परिजन।
अस्पताल पहुंचा घायल बच्चे को अस्पताल को लेकर पहुंचे परिजन।

ये बच्चे जिला अस्पताल आए
भेढा गांव निवासी दिलीप (6) पुत्र गोपाल, अक्षय (4) पुत्र सोनू, शदब (8) पुत्र जमशेद, साहिल (7) पुत्र शरीफ, आयुष (5) पुत्र उस्मान, शैकुल (5) पुत्र जाहिद, शिहाना (4) पुत्र जमशेद, जुगरावर निवासी हर्ष चौधरी (5) और लाडपुर निवासी फलशुम (4) पुत्र तालीम को पागल कुत्ता नोच ले गया। इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ये 5 साल का शैकुल है, जिसके मुंह को कुत्ते ने नोच लिया।
ये 5 साल का शैकुल है, जिसके मुंह को कुत्ते ने नोच लिया।

हॉस्पिटल में भीड़ लगी
हॉस्पिटल में बच्चों के परिजनों की भीड़ लग गई। अंदर ड्रेसिंग रूम व ट्रॉमा सेंटर में बच्चों के रोने की आवाज गूंजती रही। लहूलुहान हालत में आए बच्चों की हालत देख लोग सहम गए। यहां एक बच्चे के साथ तीन-तीन स्टाफ ने मिलकर ड्रेसिंग की और टांके लगाए। इसके बाद वार्ड में भर्ती किया गया।

अस्पताल में भर्ती बच्चा, जिसका कुत्ते ने कान नोच लिया।
अस्पताल में भर्ती बच्चा, जिसका कुत्ते ने कान नोच लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89