[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोर्ट में पिस्टल के साथ घुसा फायरिंग का आरोपी:बोला- पुलिस के एंकाउंटर के डर से जज के सामने सरेंडर करने आया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़प्रतापगढ़राजस्थानराज्य

कोर्ट में पिस्टल के साथ घुसा फायरिंग का आरोपी:बोला- पुलिस के एंकाउंटर के डर से जज के सामने सरेंडर करने आया

कोर्ट में पिस्टल के साथ घुसा फायरिंग का आरोपी:बोला- पुलिस के एंकाउंटर के डर से जज के सामने सरेंडर करने आया

प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ के एससी-एसटी कोर्ट में सोमवार दोपहर 1 बजे एक फायरिंग का आरोपी पिस्टल लेकर घुस गया। आरोपी ने जज के सामने हथियार रख कर कहा कि मैं यहां आत्म समर्पण करने आया हूं। फिलहाल प्रतापगढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसे थाना कोतवाली में पुलिस हिरासत में पूछताछ कर रही है।

हवाई फायरिंग के मामले में फरार था सलमान
प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार ने बताया कि, इस युवक का नाम सलमान (28) है, जो प्रतापगढ़ के मालवा कॉलोनी में रहता है। सलमान शहर के कच्ची बस्ती में मांस-मच्छी बेचता है। रविवार को सलमान की एक अन्य मच्छी विक्रेता अकील मोहम्मद कुरैशी के साथ कस्टमर्स को लेकर विवाद हुआ था। विवाद को लेकर रविवार को ही रात 10 बजे सलमान ने अकील को डराने के लिए हवाई फायरिंग की थी।

वारदात के बाद आरोपी के पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले जाते हुए।
वारदात के बाद आरोपी के पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले जाते हुए।

बोला- मुझे डर था पुलिस एंकाउंटर ना कर दे
पुलिस आरोपी सलमान को जब हिरासत में लेकर थाने ले जा रही थी तो उसने मीडिया से कहा कि मैं डर गया था कि पुलिस मेरा एंकाउंटर ना कर दे। इसलिए मैंने जज के सामने सरेंडर करने की कोशिश की थी। उसने कहा कि मैं किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89