[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर-पाली में IT की कार्रवाई पूरी:15 करोड़ की अघोषित संपत्ति मिली, 750 बीघा जमीन के दस्तावेज मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर-पाली में IT की कार्रवाई पूरी:15 करोड़ की अघोषित संपत्ति मिली, 750 बीघा जमीन के दस्तावेज मिले

जोधपुर-पाली में IT की कार्रवाई पूरी:15 करोड़ की अघोषित संपत्ति मिली, 750 बीघा जमीन के दस्तावेज मिले

जोधपुर : इनकम टैक्स की ओर से जोधपुर व पाली में तीन व्यवसायी के खिलाफ अघोषित आय को लेकर कार्रवाई की गई। तीनों के यहां कार्रवाई में करीब 15 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति जिसमें जेवर, जमीन व अन्य खरीद के दस्तावेज मिले।

साथ ही करोड़ों रुपए के हवाला की पर्चियां भी मिली हैं। इसकी टीम जांच कर रही है। टीम की ओर से 12 दिसंबर को एक साथ तीनों व्यवसायी के घर व संस्थानों पर छापा मारा था।

गौरतलब है कि इनकम टैक्स की 19 टीमों को विभाग के संयुक्त निदेशक वेंकटेश वी लीड कर रहे हैं। पाली में टीम ने कपड़ा व्यवसायी गोगड ग्रुप के यहां कार्रवाई की। यहां से टीम ने 1.46 करोड़ का गोल्ड व डायमंड ज्वेलरी व अन्य दस्तावेज सीज किए हैं।

वहीं दूसरी टीम ने पिपलिया में प्रेम केबल ग्रुप के यहां कार्रवाई की थी। यहां से टीम ने 3 किलोग्राम के करीब सोना सीज किया है। परिवार के लोगों ने टीम को देख सोना छिपा दिया था। जिसे टीम ने ढूंढ निकाला।

टीम को जांच में जोधपुर के लोढ़ा ग्रुप के यहां टीम को 750 बीघा जमीन क दस्तावेज, जमीन खरीद का एग्रीमेंट, 3.85 करोड़ के जेवर व 80 लाख रुपए की नगदी मिली है। इसके साथ ही इनके परिवार के एक सदस्य द्वारा विदेश से हवाला करने के भी सबूत मिले है। जिसके चलते उस सदस्य की तलाश की जा रही है।

वहीं टीम को पाली के गोगड़ ग्रुप के यहां से 1.46 करोड़ जेवर व 1.30 करोड़ नगदी मिली है। वहीं पिपलियां प्रेम केबल के यहां से 6.68 करोड़ के जेवर व 41.5 लाख नगदी व 3 किलोग्राम सोना मिला है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22