[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विजय सिंह कुंतल ने एक हाथ से जीते 15 मैडल:खेलो इंडिया पैरा गेम्स की शूटिंग रेंज में गोल्ड-सिल्वर पर किया कब्ज़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेलटॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

विजय सिंह कुंतल ने एक हाथ से जीते 15 मैडल:खेलो इंडिया पैरा गेम्स की शूटिंग रेंज में गोल्ड-सिल्वर पर किया कब्ज़ा

विजय सिंह कुंतल ने एक हाथ से जीते 15 मैडल:खेलो इंडिया पैरा गेम्स की शूटिंग रेंज में गोल्ड-सिल्वर पर किया कब्ज़ा

भरतपुर : भरतपुर जिले में गुनसारा गांव के रहने वाले BSF के जवान विजय सिंह कुंतल ने पैरा शूटिंग में 1 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता है। एक एक्सीडेंट में उनके दाहिने हाथ ने काम करना बंद कर दिया था। वे बाएं हाथ से शूटिंग करते हैं। बाएं हाथ से पिछले 3 साल में 15 मैडल जीते हैं।

विजय सिंह कुंतल ने बताया- दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 10 से 16 दिसंबर तक खेलो इंडिया पैरा गेम्स हुए। शूटिंग में 1 सिल्वर और 1 गोल्ड मेडल जीता है। 10 मीटर एयर राइफल प्रोन पोजिशन में सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग पोजिशन में गोल्ड मेडल जीता।

उन्होंने कहा- 2020 से पैरा गेम्स में भाग ले रहा हूं। तब से कई जोनल और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मैडल जीते। इसमें से 3 मेडल जोनल स्तर पर जीते। जबकि 12 मेडल राष्ट्रीय स्तर पर जीते हैं। अब वह वर्ल्ड कप पैरा शूटिंग की तैयारियां कर रहा हूं।

अपने प्रतिभागियों के साथ विजय सिंह कुंतल।
अपने प्रतिभागियों के साथ विजय सिंह कुंतल।
जीतने के बाद विजय सिंह कुंतल को मेडल देते हुए।
जीतने के बाद विजय सिंह कुंतल को मेडल देते हुए।

दुर्घटना में हुआ था हाथ फ्रैंक्चर

विजय सिंह कुंतल ने बताया- साल 2014 में मैं 156 बीएन BSF मथुरा में तैनात था। मेरी बटालियन चुनाव करवाने के लिए गई थी। चुनाव पूरे होने के बाद अपने साथियों के साथ मथुरा लौट रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने हमारे वाहन को टक्कर मार दी। गाड़ी पलट गई। दुर्घटना में 4 जवान बुरी तरह घायल हो गए। मेरा दायां हाथ फ्रैंक्चर हो गया।

इलाज के बाद भी हाथ पूरी तरह ठीक नहीं हो सका। इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी। अपने सारे काम बाएं हाथ से करना शुरू किया। बाएं हाथ से शूटिंग प्रैक्टिस की। पहली बार 2020 में पैरा गेम्स में भाग लिया। तब से एक हाथ से ही अब तक 15 मेडल जीते।

दर्शकों का धन्यवाद करते विजय सिंह कुंतल।
दर्शकों का धन्यवाद करते विजय सिंह कुंतल।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22