[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कॉलेज गर्ल्स पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला:गले-हाथ पर धारदार हथियार से लगे कट; 3 बार कर चुके अटैक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दौसाराजस्थानराज्य

कॉलेज गर्ल्स पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला:गले-हाथ पर धारदार हथियार से लगे कट; 3 बार कर चुके अटैक

कॉलेज गर्ल्स पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला:गले-हाथ पर धारदार हथियार से लगे कट; 3 बार कर चुके अटैक

दौसा : कॉलेज जाने वाली दो लड़कियों का बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तीन बार रास्ता रोका और नुकीली वस्तु से हाथ और गले पर हमला किया। लड़कियों में इतनी दहशत हो गई है कि वे कॉलेज जाने से भी डर रही हैं। वारदात 11, 12 और 14 दिसंबर को की गई। परेशान होकर लड़कियों ने 14 दिसंबर को पुलिस में मामला दर्ज कराया।

मामला दौसा के कोतवाली थाना इलाके का है। छात्राएं पीजी कॉलेज में पढ़ती हैं। तीनों वारदातें कॉलेज जाते वक्त रास्ते में हुईं। बड़ी बात ये है कि रिपोर्ट दर्ज कराए 3 दिन हो चुके हैं लेकिन पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।

दो बाइक, 3 घटनाएं, पुलिस खाली हाथ

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक शहर के गायत्रीनगर और गणेशनगर की दो कॉलेज छात्राओं पर कॉलेज जाने के दौरान 3 बार बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया। पहला हमला 11 दिसंबर को दोपहर 1 बजे किया गया। नकाब पहने 3 लड़के पल्सर व हीरो होंडा बाइक पर आए थे। उन्होंने छात्राओं का रास्ता रोका और हमला कर दिया। एक छात्रा के हाथ में चोट लगी।

इसके दूसरे ही दिन 12 दिसंबर को दोपहर 1.15 बजे गायत्रीनगर की गली में दोनों छात्राओं का रास्ता पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। उनमें से एक ने छात्रा का हाथ पकड़ा और नुकीली चीज मारी, जिससे छात्रा के हाथ से खून बहने लगा। इसके बाद वे छात्रा को धक्का मारकर भाग गए।

तीसरी घटना 14 दिसंबर की दोपहर 12.15 बजे के करीब हुई। हीरो होंडा बाइक पर आए दो लड़कों ने किताबघर के पास लड़कियों का रास्ता रोक लिया। उन्होंने दूसरी छात्रा के गले पर नुकीली चीज से वार किया जिससे गले पर कट लग गया। वारदात कर लड़के फरार हो गए।

3 दिन बाद भी नहीं पकड़ सकी पुलिस

डरी सहमी छात्राओं ने परिजनों से शिकायत की। इसके बाद 14 दिसंबर को कोतवाली थाने में पिता के साथ पहुंची छात्राओं ने आरोपी अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस तीन दिन में भी बदमाशों को नहीं पकड़ पाई।

लोगों का कहना है कि शहर में बाइकर्स का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। गली मोहल्लों और रोड पर तेजी से बाइक दौड़ाते बदमाश पलक झपकते ही महिलाओं के गले से चेन तोड़ कर ले जा रहे हैं। अभी हाल ही के दिनों में पार्षद आशा देवी गुप्ता के गले से बाइक सवार बदमाशों ने बीच बाजार चेन तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन महिला की सजगता से बदमाश कामयाब नहीं हो पाए।

चेहरा ढके यह बदमाश दिन भर शहर की सड़कों पर आतंक मचाते हैं। बाइक पर हीटर, पटाखे व सायरन बजाते हुए तेजी से निकलते हैं। इससे कई बार हादसे हो चुके हैं। पुलिसकर्मी इन्हें मूक दर्शक बनकर देखते रहते हैं। लेकिन कार्रवाई नहीं कर पाते। छात्राओं के गले व हाथ पर धारदार हथियार से कट लगने पर परिजन सकते में हैं।

तीन दिन से पुलिस के चक्कर काटते काटते परेशान होकर पीड़ित छात्राओं ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखने के बावजूद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित छात्राओं का कहना है कि तीन दिन से बहुत परेशान, भयभीत व घबरा गई हैं, हमारी जान को खतरा है। तीनों बाइक सवार लड़कों को दंडित करें, हमें भयमुक्त करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22