[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

KYC कराने पर ही मिलेगी रसोई गैस की सब्सिडी:31 दिसम्बर है अंतिम तिथि, झुंझुनूं में 4.76 लाख उपभोक्ता करना होगा सत्यापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

KYC कराने पर ही मिलेगी रसोई गैस की सब्सिडी:31 दिसम्बर है अंतिम तिथि, झुंझुनूं में 4.76 लाख उपभोक्ता करना होगा सत्यापन

KYC कराने पर ही मिलेगी रसोई गैस की सब्सिडी:31 दिसम्बर है अंतिम तिथि, झुंझुनूं में 4.76 लाख उपभोक्ता करना होगा सत्यापन

झुंझुनूं : अब गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को भी आधार प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) करवानी होगी। आधार प्रमाणीकरण नहीं कराने पर आगामी समय में गैस कनेक्शन को अवैध घोषित किया जा सकता है। गैस उपभोक्ताओं को संबंधित एजेंसी पर जाकर आधार प्रमाणीकरण कराना होगा।

इसके लिए एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को मैसेज भेजे जा रहे हैं। वहीं गैस हॉकर भी सिलेंडर डिलीवर करते समय आधार प्रमाणीकरण के लिए कहेगा। प्रमाणीकरण में फेस स्कैनिंग और फिंगर प्रिंट स्कैनिंग की जाएगी। गौरतलब है कि वर्ष 2022 के बाद दिए गए तमाम गैस कनेक्शन का आधार प्रमाणीकरण किया जाता है, जबकि इससे पहले हजारों की तादाद में हुए गैस उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण नहीं है। शहर से लेकर गांवों तक कनेक्शन की यही स्थिति है।

पारदर्शिता लाना उद्देश्य

वर्ष 2016 से 2022 के बीच उज्ज्वला योजना के तहत लाखों की तादाद में गैस कनेक्शन दिए गए थे। ऐसे में संभव है कि किसी दूसरे के नाम का गैस कनेक्शन कोई और इस्तेमाल कर रहा हो। बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं, जो एक-एक साल तक गैस सिलेंडर बुक नहीं कराते। बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है और कनेक्शन परिजन के नाम ट्रांसफर नहीं करवाया। वही कई ऐसे उपभोक्ता भी हैं, जिनके नाम कनेक्शन यहां हैं, लेकिन वे पलायन कर बाहर रहने लगे हैं। ऐसे में आधार प्रमाणीकरण से स्थिति सुधर जाएगी।

31 दिसम्बर है अंतिम तिथि

वास्तविक उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने के लिए सरकार ने तेल कंपनियों से उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराने को कहा है। इसकी अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तय की है। झुंझुनूं में भी गैस एजेंसियों ने ई-केवाईसी करना शुरू कर दिया है।

जिले में 4.76 लाख उपभोक्ता

झुंझुनूं जिले में 4.76 लाख उपभोक्ता है। इसमें 3 लाख 81 हजार 70 सामान्य गैस उपभोक्ता है। वही 1 लाख 58 हजार 765 उज्ज्वला कनेक्शन धारक है। यानी 4 लाख 76 हजार 885 उपभोक्ताओं को कनेक्शन का सत्यापन कराना होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet