[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में 390 किलो गांजा पकड़ा:पुलिस को चकमा देने के लिए रखा साधु का भेष, आंध्र प्रदेश से जा रहे थे पंजाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सादुलपुर में 390 किलो गांजा पकड़ा:पुलिस को चकमा देने के लिए रखा साधु का भेष, आंध्र प्रदेश से जा रहे थे पंजाब

सादुलपुर में 390 किलो गांजा पकड़ा:पुलिस को चकमा देने के लिए रखा साधु का भेष, आंध्र प्रदेश से जा रहे थे पंजाब

सादुलपुर : राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर सादुलपुर में नाकाबंदी पर पुलिस ने गांजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने एक थ्री व्हीलर जब्त किया है। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए साधु का भेष रख रखा था। साथ ही थ्री व्हीलर के अंदर बनाए गए स्पेशल केबिन में 390 किलो गांज छिपा रखा था। पुलिस के अनुसार गांजे की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपए है।

डीएसपी इस्लाम खान ने बताया कि गांजे को थ्री व्हीलर के जरिए आंध्र प्रदेश से गुजरात लेकर जाया जा रहा था। इस दौरान हरियाणा बॉर्डर पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। जहां पुलिस ने थ्री व्हीलर को रुकने का इशारा किया तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। जिस पर पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों की संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिस पर पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें बनाए गए स्पेशल केबिन में 390 किलो गांजा मिला।

यह है आरोपी
डीएसपी इस्लाम खान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रविदास (25) पुत्र रामकिशन निवासी भटिंडा पंजाब हाल निवासी फतेहाबाद हरियाणा और रमेश (35) पुत्र रामजीलाल निवासी लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने साधु के कपड़ों के नीते जिंस और शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने मामले की जांच हमीरवास थाना अधिकारी को सौंपी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22