4 पंचायत समितियों में 4.12 लाख मतदाता करेंगे मतदान,:खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर में 447 बूथों पर होगी वोटिंग, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
4 पंचायत समितियों में 4.12 लाख मतदाता करेंगे मतदान,:खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर में 447 बूथों पर होगी वोटिंग, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
झुंझुनूं : पंचायतीराज चुनाव के अंतिम चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को सेठ मोतीलाल कॉलेज से मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रहे हैं। अंतिम चरण में जिले की चार पंचायत समितियों खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए शनिवार, 14 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इन चारों पंचायत समितियों में कुल 4 लाख 12 हजार 125 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
मतदान दलों की रवानगी के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग भी सेठ मोतीलाल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गर्ग ने बताया कि अंतिम चरण के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चारों पंचायत समितियों के सभी मतदान केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान प्रक्रिया से जुड़े कार्मिकों, उम्मीदवारों और मतदाताओं की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
चार पंचायत समितियों में 115 ग्राम पंचायतें, 447 बूथों पर होगी वोटिंग
अंतिम चरण में खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर पंचायत समितियों की कुल 115 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें खेतड़ी की 30, बबाई की 26, मंडावा की 27 और अलसीसर की 32 ग्राम पंचायतें हैं। जिला परिषद के 12 वार्डों और पंचायत समिति सदस्यों के 72 वार्डों के लिए मतदान होगा। मतदान करवाने के लिए चारों पंचायत समितियों में कुल 447 बूथ बनाए गए हैं। इनमें खेतड़ी में 122, बबाई में 101, मंडावा में 104 और अलसीसर में 120 बूथ शामिल हैं। इन बूथों के लिए कुल 123 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान व्यवस्था की निगरानी के लिए 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 16 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

15 को सरपंच-पंच के लिए नामांकन, 16 को मतदान
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के बाद ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। 15 नवंबर को पंच एवं सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके बाद 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना होगी। वहीं, 17 नवंबर को उप सरपंच का चुनाव होगा।
मतदान का कार्यक्रम
14 नवंबर : जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान। 15 नवंबर : सरपंच एवं पंच पदों के लिए नामांकन। 16 नवंबर : सरपंच एवं पंच पदों के लिए मतदान और इसके तुरंत बाद मतगणना। 17 नवंबर : उप सरपंच का चुनाव।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2534202


