खेतड़ी में 14 नवंबर को दो वोट डालेगा हर मतदाता:जिला परिषद के 6 और पंचायत समिति के 21 सदस्यों के लिए मतदान; 16 नवंबर को चुने जाएंगे सरपंच
खेतड़ी में 14 नवंबर को दो वोट डालेगा हर मतदाता:जिला परिषद के 6 और पंचायत समिति के 21 सदस्यों के लिए मतदान; 16 नवंबर को चुने जाएंगे सरपंच
खेतड़ी : राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे चरण में शनिवार, 14 नवंबर को जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। खेतड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद के 6 और पंचायत समिति के 21 सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। मतदान के दौरान प्रत्येक मतदाता दो वोट डालेगा। इसके लिए क्षेत्र में कुल 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
खेतड़ी पंचायत समिति में प्रधान पद अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है। प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि सभी मतदान दल शुक्रवार शाम तक अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे, ताकि मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय पर सुचारू रूप से संपन्न करवाई जा सके।
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2534204


