पलसाना में जिला स्तरीय हैंडबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम:चयनित खिलाड़ी दिसंबर में राज्य स्तर पर खेलेंगे
पलसाना में जिला स्तरीय हैंडबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम:चयनित खिलाड़ी दिसंबर में राज्य स्तर पर खेलेंगे
पलसाना : पलसाना के शहीद सीताराम कुमावत एवं कन्हैयालाल तांबी राजकीय विद्यालय में 49वीं जिला स्तरीय दो दिवसीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें महिला वर्ग की 8 और पुरुष वर्ग की 13 टीमों समेत कुल 21 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला हैंडबॉल संघ ने किया। सीकर जिला हैंडबॉल संघ के सचिव इस्लाम अली इसकी देखरेख कर रहे थे।
पुरुष वर्ग का फाइनल शहीद सीताराम कुमावत क्लब और डूकिया के बीच खेला गया। डूकिया ने मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग के फाइनल में प्रिंस सीकर ने खाटू को हराया। महिला वर्ग में आरती को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। पुरुष वर्ग में राजकुमार ने यह खिताब जीता।
समापन समारोह में पलसाना नगर पालिका चेयरमैन नरेश कुमावत, सुभाष सिंह बिजारणियां, प्रेम सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह शेखावत, नेमीचंद मीणा और धन्ने सिंह समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता टीमों और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
इस्लाम अली ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर की टीमों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 8 से 11 दिसंबर तक करौली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2534206


