[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

12 दिसंबर को एचएसवीपी मुख्यालय पंचकूला का घेराव किया जाएगा तथा राज्य स्तरीय रोष प्रदर्शन करते हुए धरना दिया जाएगा।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यहरियाणा

12 दिसंबर को एचएसवीपी मुख्यालय पंचकूला का घेराव किया जाएगा तथा राज्य स्तरीय रोष प्रदर्शन करते हुए धरना दिया जाएगा।

12 दिसंबर को एचएसवीपी मुख्यालय पंचकूला का घेराव किया जाएगा तथा राज्य स्तरीय रोष प्रदर्शन करते हुए धरना दिया जाएगा।

सोनीपत : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित- हुड़ा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 की जिला कमेटी सोनीपत तथा राज्य कमेटी के नेताओं की एक आपातकालीन बैठक दोपहर 12:00 बजे एचएसवीपी परिसर यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आर. के. नागर ने की और सभा संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर सिंह नागर ने किया।

सभा को दोनों नेताओं ने बताया कि, पूर्व मुख्य प्रशासक ने हमारी यूनियन को चार बार वार्ता का समय दिया और चारों बार पोस्टपोन किया। उनके बाद अब नए मुख्य प्रशासक टी.एल. सत्यप्रकाश मुख्य प्रशासक के पद पर विराजमान हुए हैं। इन से यूनियन सिस्ट मडल 23 नवंबर को मिला था और उनको मांग पत्र तथा तुरंत प्रभाव से वार्ता का समय नहीं दिया गया तो 12 दिसंबर से धरने प्रदर्शन का नोटिस दिया था। तब उन्होंने हमारी मांग पत्र और नोटिस पर तुरंत प्रभाव से समय देने और अधिकारियों से स्टेटस रिपोर्ट मांगने बारे लिख दिया था। परंतु आज तक वार्ता का समय नहीं दिया गया है। इसलिए राज्य कमेटी के पूर्व नोटिस अनुसार 12 दिसंबर/मंगलवार को एचएसवीपी मुख्यालय सेक्टर 6 पंचकूला पर राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

आर.के. नागर ने बताया कि, आज की बैठक में भी इस फैसले पर सर्वसम्मति से मोहर लगी है। नागर ने मांगों बारे बताया कि, दिवाली पर दिया जाने वाला परफॉर्मेंस वर्ल्ड अब तक नहीं दिया गया है। विभाग में शेष बचे कच्चे कर्मचारियों को अब तक कौशल रोजगार निगम में नहीं भेजा गया है। और ना ही इनको पक्का किया गया है। पानीपत संपदा कार्यालय से 6 महीने पहले हटाए गए 45 सफाई कर्मचारियों को आश्वासन के बाद भी आज तक नहीं लगाया गया है। किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, चोर बाजारी, गुंडागर्दी, की आज तक मिली भगत के कारण कोई जांच नहीं की गई है। दर्जनों एट-पार तथा प्रमोशन के केस लंबित पड़े हैं, उन पर कोई सुनवाई नहीं की गई है। रेगुलर सफाई कर्मचारियों के अब तक सेवा नियम नहीं बनाए गए हैं।

दो-दो जांच एजेंटीयों द्वारा जांच करके सिफारिश करने के बाद भी आज तक एजेंसी वर्कों का E.P.F/E.S.I के करोड़ों रुपए का भुगतान नहीं किया गया है। इस मामले में अधिकारियों और ठेकेदारों की मिली भगत से कच्चे कर्मचारियों का घोर शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है। आदि अनेको मांगे लंबीत पड़ी है। जिन पर मे तो एचएसबीपी प्रशासन संज्ञान ले रहा है। और ना ही वार्ता के लिए समय दे रहा है। इस पूरे प्रकरण के लिए विभागीय सचिव सतीश सिंगला पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं। वह जान पूछ कर यूनियन से टकराव पैदा करना चाहते हैं। और सरकार तथा विभाग की बदनामी और किरकिरी करवाना चाहते हैं। इसलिए मजबूर होकर 12 दिसंबर को अधिकारियों का घेराव और उन के विरुद्ध रोष प्रदर्शन और धरना किया जाएगा।

आज की सभा में उपस्थित महावीर सिंह नागर, टीनू मदान, ध्रुव कुमार, विजेंद्र कुमार, पुष्कर नागर, सोमेश कुमार, समय सिंह, रामनरेश शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, अश्वनी कुमार, ओमप्रकाश, अरुण कुमार, योगेश नागर, कुलदीप सिंह, रमेश लहराडा, सुरेंद्र रंगा, राजकुमार, जोगेंद्र सिंह, महेंद्र शर्मा, राकेश, शुभम, शमशेर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin