[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में टूटी सड़क से आमजन परेशान:पानी छिड़काव की मांग को लेकर जताया विरोध,सड़क पर लगाया जाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में टूटी सड़क से आमजन परेशान:पानी छिड़काव की मांग को लेकर जताया विरोध,सड़क पर लगाया जाम

खेतड़ी में टूटी सड़क से आमजन परेशान:पानी छिड़काव की मांग को लेकर जताया विरोध,सड़क पर लगाया जाम

करमाड़ी : खेतड़ी उपखंड के करमाड़ी गांव में ग्रामीणों ने रविवार को दूसरे दिन भी क्षतिग्रस्त सड़क से उड़ने वाली धूल से परेशान होकर विरोध जताया है। इस दौरान ग्रामीणों ने वहां से गुजरने वाले ओवरलोड डंपरों को रोककर सड़क पर पानी का छिड़काव करवाने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा डंपरों का चक्का जाम कर देने से करीब दो किलोमीटर तक डंपरों की लाइन लग गई।

लंबे समय से ग्रामीण परेशान
विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी समय से स्टेट हाईवे 13 की सड़क टूटी हुई है। सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीण की बार प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद भी सड़क की मरम्मत को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

बीमारियों का हो रहे शिकार
क्षतिग्रस्त सड़क पर चलने वाले ओवरलोडिंग डंपरो से उड़ने वाली धूल व मिट्टी के कारण आसपास के ग्रामीण व व्यापारी टीबी दमा, आंखों में एलर्जी जैसी गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। सड़क को दुरुस्त करने को लेकर ग्रामीणों की ओर से करमाड़ी बस स्टैंड पर धरना देकर आंदोलन किया गया था। जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द मरम्मत करवाने तथा नियमित रूप से सड़क पर पानी का छिड़काव करवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन चुनाव खत्म होने के साथ सड़क पर डाला जा रहा पानी बंद कर देने से यहां की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

क्षतिग्रस्त सड़क पर वाहनों का आवागमन होने से पूरे दिन धूल के गुब्बार उठते रहते है। ग्रामीणों द्वारा डंपरों का संचालन बंद करवा देने की सूचना पर सीआई आसाराम गुर्जर, एचसी हेमराज जाखड़ मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से समझाइए का प्रयास किया। सीआई ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क पर पानी का छिड़काव बंद कर देने से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। इस संबंध में क्रैसर संचालकों को थाने में बुलाया गया है। उन्हें सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने तक पानी का छिड़काव करवाने के लिए पाबंद किया जाएगा। इस मौके पर सज्जन गुप्ता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी, लीलाराम गुर्जर, दिलराज सैनी, मनीष सैनी करमाडी, सज्जन कुमार, पूरण, नानूराम, विनोद कुमार, मोहनलाल,पंकज, सुमेर सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin