[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वसुंधरा के बेटे दुष्यंत पर विधायकों की लॉबिंग का आरोप:विधायक ललित मीणा के पिता बोले- होटल मे ठहराया, पार्टी कार्यालय नहीं आने दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वसुंधरा के बेटे दुष्यंत पर विधायकों की लॉबिंग का आरोप:विधायक ललित मीणा के पिता बोले- होटल मे ठहराया, पार्टी कार्यालय नहीं आने दिया

वसुंधरा के बेटे दुष्यंत पर विधायकों की लॉबिंग का आरोप:विधायक ललित मीणा के पिता बोले- होटल मे ठहराया, पार्टी कार्यालय नहीं आने दिया

जयपुर : बीजेपी को राजस्थान में बहुमत मिले आज 4 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री पर फैसला नहीं हुआ है। इसी बीच जयपुर में विधायकों की लॉबिंग होने की भी खबरें आने लगी है। बारां जिले की किशनगंज विधानसभा से विधायक ललित मीणा के पिता पूर्व विधायक हेमराज मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह के कहने पर विधायकों को जबरन रोकने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा- बारां-झालावाड़ जिले के विधायकों को सांसद दुष्यंत सिंह जयपुर लेकर आए थे। उन्होंने ललित मीणा सहित सभी विधायकों को सीकर रोड स्थित आपणो राजस्थान रिजॉर्ट में ठहराया। जब ललित ने पार्टी कार्यालय आना चाहा तो उसे आने नहीं दिया गया। मेरी जब उससे इस बारे में बात हुई तो मैं उसे लेकर गया। जहां पर अंता विधायक कंवरलाल मीणा ने हमें आने से रोका। हमें मारने-पीटने पर उतारू हो गए।

कंवरलाल मीणा ने कहा- पहले दुष्यंत सिंह से बात करो
हेमराज मीणा ने बताया- जब मैं ललित को लेने पहुंचा तो अंता विधायक कंवरलाल मीणा ने मुझे ललित को ले जाने से रोका। मुझसे कहा कि पहले सांसद दुष्यंत सिंह से बात करो। मैने दुष्यंत सिंह को फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। हम आने लगे तो कंवरलाल मीणा मारपीट पर उतारू हो गया। हम जबरन ललित को लेकर आ गए।

बारां जिले की किशनगंज विधानसभा से विधायक ललित मीणा।
बारां जिले की किशनगंज विधानसभा से विधायक ललित मीणा।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी मौके पर पहुंचे
उन्होंने कहा- मैने जाने से पहले प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सीपी जोशी, विधायक भजनलाल शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि जब ललित को लेकर आ रहे थे। इन लोगों में से किसी ने हमारी गाड़ी पर पथराव भी किया। जिससे मेरी कार का शीशा भी टूट गया।

हम पार्टी नेतृत्व के साथ
हेमराज मीणा ने कहा कि मैं पार्टी में पदाधिकारी हूं। हम पार्टी के प्रति जिम्मेदार व्यक्ति है। मैं और विधायक ललित मीणा पूरी तरह से पार्टी के साथ हैं। सीएम को लेकर केन्द्रीय नेतृत्व जो भी फैसला करेगा। हम उसके साथ हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22