[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिमनास्टिक करते समय गले में फंसी चुन्नी, बच्ची की मौत:घर में लगे सात फीट के पाइप के सहारे कर रही थी प्रैक्टिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

जिमनास्टिक करते समय गले में फंसी चुन्नी, बच्ची की मौत:घर में लगे सात फीट के पाइप के सहारे कर रही थी प्रैक्टिस

जिमनास्टिक करते समय गले में फंसी चुन्नी, बच्ची की मौत:घर में लगे सात फीट के पाइप के सहारे कर रही थी प्रैक्टिस

बीकानेर : जिमनाम्स्टिक प्रैक्टिस के दौरान फंदा लगने से बच्ची की मौत हो गई। वह एक लोहे के पाइप से चुन्नी बांधकर घर में ही प्रैक्टिस कर रही थी। इसी दौरान उसके गले में चुन्नी फंस गई। परिवार वाले उसे पीबीएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मामला बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर का है।

हॉस्पिटल ले जाते समय चल रही थीं सांसें
मुक्ता प्रसाद थाना प्रभारी सुरेश जाट ने बताया- मुक्ता प्रसाद नगर निवासी श्रीकांत ने मर्ग दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि उनकी पुत्री इशिता (13) पांचवीं क्लास में पढ़ती थी। बुधवार की शाम 5 बजे घर में लगे करीब सात फीट ऊंचे पाइप से चुन्नी बांधकर जिमनास्टिक की प्रैक्टिस कर रही थी। इशिता के गले में चुन्नी फंस गई। पास ही काम कर रही उसकी मां रंजना ने उसे फंदे से लटका देख तुरंत नीचे उतारकर चुन्नी को अलग किया। इतने में परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। सभी उसको पीबीएम हॉस्पिटल ले गए। तब तक उसकी सांस चल रही थी। डॉक्टर्स ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन पंद्रह-बीस मिनट बाद इशिता ने दम तोड़ दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अस्पताल से ले जाते परिजन।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अस्पताल से ले जाते परिजन।

घर में लगा था फीट ऊंचा पाइप
पुलिसकर्मी नरेश कुमार ने बताया कि इशिता जहां जिमनास्टिक का अभ्यास कर रही थी, वहां पहले से सात फीट ऊंचा पाइप लगा था। पाइप तक उसका हाथ नहीं पहुंचता था, इसीलिए चुन्नी के साथ वो अभ्यास करती थी। चुन्नी में आमतौर पर पैर फंसाकर आगे करतब करती थी, लेकिन गलती से चुन्नी गले में फंस गई। जिस घर में श्रीकांत रहते हैं, वहां पहले से एक प्राइवेट स्कूल चलता था। इसी कारण वहां पाइप इत्यादि लगे हुए हैं। ये स्कूल कुछ साल पहले बंद हो गया। अब श्रीकांत आवासीय परिसर के रूप में उपयोग ले रहे हैं।

सबसे बड़ी थी इशिता

श्रीकांत के तीन बेटियों और एक बेटे में इशिता सबसे बड़ी थी। इशिता के पिता श्रीकांत घर से कुछ दूरी पर ही एक जिम चलाते हैं। पिछले कुछ समय से इशिता लगातार अपने स्तर पर जिमनास्टिक का अभ्यास कर रही थी। इशिता का शव रात को मोर्चरी में रखा गया। गुरुवार सुबह उसका पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22