[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आज-कल में नियुक्त होंगे पर्यवेक्षक:सीएम का ऐलान 2-3 दिन में, दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आज-कल में नियुक्त होंगे पर्यवेक्षक:सीएम का ऐलान 2-3 दिन में, दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं

आज-कल में नियुक्त होंगे पर्यवेक्षक:सीएम का ऐलान 2-3 दिन में, दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं

जयपुर : भाजपा में विधायक दल की बैठक दाे-तीन दिन में संभव है। संसदीय बाेर्ड से सीएम का नाम लाने वाले पर्यवेक्षक एक-दाे दिन में नियुक्त किए जाएंगे। पार्टी सूत्राें के अनुसार पीएम नरेंद्र माेदी के स्तर पर संसदीय बाेर्ड के सदस्य सीएम का नाम तय करेंगे। इसमें उन चेहराें पर चर्चा हाेगी, जिनकी स्वीकार्यता हो और लाेकसभा चुनाव में फायदा मिले।

इस बीच दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अलग-अलग सांसदाें ने मुलाकात की। जबकि प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह जयपुर पहुंच चुके हैं। बता दें कि सीएम पद के लिए वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जाेशी, मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह, अश्विनी वैष्णव, ओम माथुर, ओम बिरला सहित कई नाम चर्चा में हैं। जातिगत सहित अन्य समीकरणों के मद्देनजर भाजपा एक से अधिक डिप्टी सीएम बना सकती है। सीएम के साथ इस पर भी मंथन होगा।

पार्टी कार्यालय पहुंचे विधायक
वसुंधरा राजे से मिलने मंगलवार काे संजीव बेनीवाल, अरुण अमराराम, अर्जुन गर्ग, जाेगाराम पटेल, अजय सिंह किलक, डाॅ. जसवंत यादव, श्रीचंद कृपलानी, हरिसिंह रावत, दर्शन, भैराराम सियाेल, संयज शर्मा, ओटाराम देवासी उनके आवास पर पहंुचे। साथ ही इनके सहित कई विधायक पार्टी ऑफिस पहुंचकर संगठन के नेताओं से मिले। निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी भी भाजपा कार्यालय पहुंचे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77