प्यार के लिए सीमा पार, शादी करने भारत चली आई पाकिस्तानी लड़की
Pakistani Girl Reached India: समीर ने खानम से मिलने को अपना सपना पूरा होना बताया है। दोनों की सगाई साल 2018 में दोनों की सगाई हुई थी।

Pakistani Girl Reached India: सीमा हैदर और अंजू के बाद अब सीमापार की एक और प्रेम कहानी सामने आई है। अपने मंगेतर से शादी करने के लिए पाकिस्तान की लड़की 45 दिन के लिए भारत आई है। उनका नाम जावरिया खानम है और वह मंगलवार को भारत पहुंचीं। जहां ढ़ोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने अटारी सीमा से भारत में एंट्री ली। यह एंट्री पूरी तरह कानूनी तरीके से हुई है। वे 6 जनवरी को कोलकाता में समीर खान से शादी करेगी।
पाकिस्तान की बेटी के बहू बनने के लिए भारत पहुंचने की काफी चर्चा हो रही है। जावरिया की उम्र 21 साल है। इसके पहले जावरिया को दो बार भारत ने वीजा देने से मना कर दिया था। जावरिया के मुताबिक वे और समीर 5 साल से रिलेशनशिप में थे और आखिरकार भारत ने उन्हें वीजा दे दिया।
समीर ने बताया सपना पूरा होना
जावरिया पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली हैं। वे जल्द ही भारत की बहू बन जाएंगी। जावरिया के होने वाले पति समीर खान कोलकाता के रहने वाले हैं। इसी शहर में दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। समीर ने खानम से मिलने को अपना सपना पूरा होना बताया है। दोनों की सगाई साल 2018 में दोनों की सगाई हुई थी।
सीमा और अंजू की हुई थी चर्चा
इसके पहले पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर के भारत की बहू बनने के काफी चर्चे हो रहे थे। राजस्थान की अंजू भी अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पाकिस्तान चली गई थी। हाल ही में अंजू पाकिस्तान से भारत लौटी है। भारत और पाकिस्तान दोनों के मीडिया में इसकी काफी चर्चा रही। बहुत दिनों तक यह मामला सुर्खियों में रहा।