[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिले में 1183 एचआईवी संक्रमित:इस साल 63 केस सामने आए, विश्व एड्स दिवस पर रैली निकालकर जागरूक किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिले में 1183 एचआईवी संक्रमित:इस साल 63 केस सामने आए, विश्व एड्स दिवस पर रैली निकालकर जागरूक किया

जिले में 1183 एचआईवी संक्रमित:इस साल 63 केस सामने आए, विश्व एड्स दिवस पर रैली निकालकर जागरूक किया

झुंझुनूं : विश्व एड्स दिवस पर शुक्रवार को राजकीय बीडीके अस्पताल की नर्सिंग छात्राओं ने रैली निकाली। PMO डॉ कमलेश झाझड़िया ने अस्पताल से रैली को हरी झण्ड़ी दिखाई। जो एक नंबर रोड़ होते कलेक्ट्रेट पर सम्पन्न हुई। इस दौरान छात्राओं ने नारे लगाकर एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में बीडीके अस्पताल की नर्सिंग छात्राए मौजूद रही।

जिले में 1183 एचआईवी संक्रमित

एड्स महामारी को लेकर लगातार स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों में जागरूकता लाने और सावचेत के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इस प्रयासों के बाद भी यह महामारी अपना प्रभाव बनाए हुए हैं। जिले में लगातार केस मिल रहे है। मार्च से नवंबर तक जिले में 63 पीड़ित सामने आए हैं। जिले में वर्तमान में 1183 मरीज एचआईवी संक्रमित हैं। जिनमें से 520 पुरुष संक्रमितों का इलाज चल रहा है तथा 575 संक्रमित महिलाओं का इलाज जारी है। 2 ट्रांसजेंडर संक्रमित का इलाज जारी है। 56 चाइल्ड पुरुष संक्रमित का इलाज जारी है। वही 30 चाइल्ड महिला संक्रमित का इलाज जारी है। जिले के लिए ये चिंताजनक बात है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले मरीज कम मिले है।

ये हैं एड्स के कारण

एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध से

एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने से

एचआईवी संक्रमित सुई के उपयोग से

जिले में हर साल मरीज आए सामने

वर्ष मरीज

2020 68

2021 62

2022 97

2023 63

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet