[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान रोडवेज का नियम जनता पर भारी:सिंघाना-चिड़ावा के बीच टोल टैक्स नहीं, फिर भी वसूले जा रहे रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान रोडवेज का नियम जनता पर भारी:सिंघाना-चिड़ावा के बीच टोल टैक्स नहीं, फिर भी वसूले जा रहे रुपए

राजस्थान रोडवेज का नियम जनता पर भारी:सिंघाना-चिड़ावा के बीच टोल टैक्स नहीं, फिर भी वसूले जा रहे रुपए

खेतड़ी : सिंघाना से चिड़ावा के रूट पर चलने वाली बसों में यात्रियों से टोल टैक्स के नाम पर रुपए वसूले जा रहे हैं, जबकि 29 किलोमीटर की इस दूरी में एक भी टोल टैक्स मौजूद नहीं है। सिंघाना निवासी बिहारी लाल कुमावत ने बताया कि वह 28 नवंबर को वह खेतड़ी डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर सिंघाना से चिड़ावा गया था। इस दौरान जब उसे कंडक्टर ने टिकट दी तो 20 रूपए वसूले गए, जिसमें टोल टैक्स के दो रूपए अलग से दर्शाए गए हैं। इसके अलावा जब वह 29 नवंबर को वापस अपने घर सिंघाना आ रहा था तो झुंझुनू डिपो को बस में उससे 26 रूपए वसूल किए गए। उसे कंडक्टर द्वारा दी गई टिकट में भी दो रूपए टोल टैक्स के दर्शाए हुए हैं, जबकि सिंघाना- चिड़ावा सड़क पर वर्तमान में कोई टोल टैक्स भी मौजूद नहीं है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से रोडवेज बसों में महिलाओं को किराए में छुट करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अधिकांश बसों में सरकार के नियमानुसार किराए में छूट भी नहीं दी जा रही है। उससे वरिष्ठ नागरिक की टिकट दिए जाने के बाद भी दोनों बसों में अलग-अलग किराया वसूल किया गया, जिससे रोडवेज प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आ रही है।

जुलाई में हट गया टोल

जानकारी के अनुसार सिंघाना से चिड़ावा रोड पर पहले गाड़ाखेड़ा के पास टोल टैक्स स्थापित था, लेकिन जुलाई माह में टोल टैक्स की अवधि खत्म हो जाने के पर उसे हटा लिया गया था‌। टोल टैक्स हटाने के बावजूद भी निगम द्वारा यात्रियों को दी जाने वाली टिकट में दो रूपए अतिरिक्त रूप से वसूले जा रहे हैं। जिससे यात्रियों की जेब पर आर्थिक नुकसान पड़ रहा है। इस रूट पर राजस्थान रोडवेज की प्रतिदिन करीब 70 बसें चलती हैं। सिंघाना रूट पर चूरू, डीडवाना, सीकर, नागौर, बीकानेर, खेतड़ी, झुंझुनू सहित आसपास के डिपो की बसों का भी संचालन किया जा रहा है।

इनका ये कहना

इस संबंध में खेतड़ी डिपो मैनेजर दिलदार सिंह ने बताया कि साधारण और एक्सप्रेस बसों में किराया अलग-अलग होता है। टोल टैक्स पहले लगा हुआ था, लेकिन अब इसमें संशोधन नहीं किया गया है। रोडवेज मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद किराया सूची में संशोधन किया जाएगा। वहीं झुंझुनूं डीपो मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि टोल टैक्स के नाम पर पैसे वसूल करने के मामले में मेरे को जानकारी नहीं है। मामले की जांच करवाता हूं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet