[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार से टकरा दुकान में घुसा कंटेनर, चालक कैबिन में फंसा-मौत, कार सवार 4 घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार से टकरा दुकान में घुसा कंटेनर, चालक कैबिन में फंसा-मौत, कार सवार 4 घायल

कार से टकरा दुकान में घुसा कंटेनर, चालक कैबिन में फंसा-मौत, कार सवार 4 घायल

झुंझुनूं : शहर में चिड़ावा रोड पर गोलाई मोड के पास बुधवार रात करीब दस बजे एक कंटेनर कार से टकराने के बाद दुकान में जाकर घुस गया। हादसे में कंटेनर चालक कैबिन में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए। यह लोग भिवानी से खाटूश्यामजी जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार कंटेनर झुंझुनूं से चिड़ावा की ओर जा रहा था। कार सामने से आ रही थी। मोड़ पर तेज गति से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद असंतुलित हुआ कंटेनर एक दुकान में जा घुसा। इससे कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कंटेनर चालक उसकी केबिन में फंस गया। जबकि कार सवार भिवानी निवासी हरीश, हनुमान, साहिल व मनोज घायल हो गए। उन्हें बीडीके अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हुए। पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। देर रात करीब 11.35 बजे क्रेन की सहायता से कंटेनर को दुकान से बाहर निकाला। केबिन में फंसे चालक नालपुर खेतड़ी निवासी राहुल को डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। तब वह दम तोड़ चुका था। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर देर रात एसडीएम कविता गोदारा भी मौके पर पहुंची।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad