[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च:भय मुक्त होकर मतदान का दिया संदेश, पुलिस अधिकारियों ने ली नागरिकों की बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीचुनाव 2023झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च:भय मुक्त होकर मतदान का दिया संदेश, पुलिस अधिकारियों ने ली नागरिकों की बैठक

ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च:भय मुक्त होकर मतदान का दिया संदेश, पुलिस अधिकारियों ने ली नागरिकों की बैठक

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने आमजन से भय मुक्त होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

फ्लैग मार्च के बाद थाना परिसर में आमजन के साथ पुलिस की बैठक का आयोजन किया गया। थानाधिकारी गोपाल सिंह थालौर ने बताया कि प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। इस दौरान खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशील 79 मतदान केंद्रों की पूरी जानकारी हासिल कर उन पर विशेष सख्ती बरती जा रही है।

पुलिस व सीआईएसएफ की टुकड़ी की ओर से देवता, तातीजा, जसरापुर, बाढ़ा की ढाणी बाजार, लोयल सहित विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी फ्लैग मार्च निकालकर चुनाव के दौरान शांति बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर एएसपी नारायण सिंह, डीएसपी सतीश वर्मा, एएसआई रमेश कुमार, एएसआई देवेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, महेश कुमार सहित पुलिस जवान शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad