[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में लगी आग, 10 साल का मासूम जिंदा जला:दुकान में बैठे मां-बाप चपेट में आए; सामान लेने आई बच्ची भी झुलसी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़प्रतापगढ़राजस्थानराज्य

घर में लगी आग, 10 साल का मासूम जिंदा जला:दुकान में बैठे मां-बाप चपेट में आए; सामान लेने आई बच्ची भी झुलसी

घर में लगी आग, 10 साल का मासूम जिंदा जला:दुकान में बैठे मां-बाप चपेट में आए; सामान लेने आई बच्ची भी झुलसी

प्रतापगढ़ : घर में आग लगने से 10 साल के मासूम की जिंदा जलने से मौत हो गई। घर में बनी दुकान में बैठे बच्चे के मां-बाप भी आग की चपेट में आ गए। दुकान पर किराना का सामान लेने आई 8 साल की बच्ची भी झुलस गई।

घटना शनिवार रात 10 बजे प्रतापगढ़ जिले के घंटाली थाना क्षेत्र के बानघाटी गांव की है। दंपती ने जैसे-तैसे बाहर निकलकर जान बचाई, लेकिन मासूम आग की लपटों में घिर गया।

घर में लगी आग में 70 प्रतिशत तक झुलसने से  राहुल (10) की मौत हो गई। - Dainik Bhaskar
घर में लगी आग में 70 प्रतिशत तक झुलसने से राहुल (10) की मौत हो गई।

लपटों से घिरे बच्चे को पड़ोसी ने निकाला बाहर
घंटाली थाना अधिकारी सोहन लाल ने बताया- बानघाटी गांव में सीताराम मीणा के मकान में दुकान है। इसमें किराना और टेंट का सामान रखते हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। घटना के समय सीताराम और उनकी पत्नी दुकान पर थे। बेटा राहुल (10) घर के अंदर खेल रहा था।

दंपती ने दुकान से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। पड़ोसी गजनान मईड़ा ने आग की लपटों में घिरे राहुल को घर से बाहर निकाला, लेकिन वह 70 प्रतिशत तक झुलस चुका था। गांव के ही भगवान मीणा की 8 साल की बेटी भूलकी भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। सभी को पीपलखूंट हॉस्पिटल लेकर गए।

घायलों को पीपलखूंट हॉस्पिटल से प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में रेफर किया गया।
घायलों को पीपलखूंट हॉस्पिटल से प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में रेफर किया गया।

पीपलखूंट ​​​​​​हॉस्पिटल ​पीएमओ ओपी दायमा ने बताया- सभी घायलों को रात करीब 11 बजे भर्ती कराया गया। राहुल 70 प्रतिशत तक झुलस गया था। वहीं, सीताराम मीणा करीब 12 प्रतिशत और उनकी पत्नी 15 प्रतिशत और भूलकी 7 प्रतिशत तक झुलस गई। सभी को रात 12 बजे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार देर रात राहुल (10) ने दम तोड़ दिया। दंपती और भूलकी का इलाज चल रहा है।

पड़ोसियों ने बुझाई आग
शॉर्ट सर्किट से लगी आग मकान में तेजी से फैल गई। हादसे के बाद आस-पड़ोस में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग की चपेट में आए घायलों को संभाला। घरों और टैंकर से पानी लाकर आग पर काबू पाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89