[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना स्टेट हाईवे पर सवारियों से भरी बस अनियंत्रित:सड़क से उतरी, खाई में पलटने से बची, 6 से ज्यादा लोग घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नीमकाथाना स्टेट हाईवे पर सवारियों से भरी बस अनियंत्रित:सड़क से उतरी, खाई में पलटने से बची, 6 से ज्यादा लोग घायल

नीमकाथाना स्टेट हाईवे पर सवारियों से भरी बस अनियंत्रित:सड़क से उतरी, खाई में पलटने से बची, 6 से ज्यादा लोग घायल

उदयपुरवाटी : सीकर-दिल्ली स्टेट हाइवे पर बुधवार रात रोड़वेज बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बस पलटते-पलटते बाल-बाल बची। हादसे में आधा दर्जन सवारियों को चोट आई है।

जानकारी के अनुसार सीकर में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की छुटि्टयां होने पर बच्चे अपने गांव जा रहे थे। इसके लिए रोड़वेज निगम की ओर से अतिरिक्त बस लगाई गई थी। उसके बावजूद भी गाड़ियों में सवारियां भरी हुई थी। सीकर से कोटपूतली जाने वाली एक रोड़वेज बस मंडावरा के नजदीक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खदान में पलटते-पलटते बच गई। इस दौरान एक दूसरे पर गिरने से आधा दर्जन सवारियों को चोटें आई।

बस एक्सीडेंट की सूचना पर उदयपुरवाटी सीएचसी पहुंचते ही सरकारी और प्राइवेट आधा दर्जन एंबूलेंस मौके पर पहुंच गई। वहां जाकर देखा तो ज्यादा बड़ा मामला नहीं था। सीकर गुरुकृपा में नीट की तैयारी करने वाली अंजू काजला प्राईवेट वाहन से उदयपुरवाटी सीएचसी पहुंच गई और पाटन की गौरी को एंबूलेंस से उदयपुरवाटी पहुंचा दिया गया। चार-पांच लोग जिनकी हल्की चोट लगी थी उन्होंने वहीं निजी क्लिनिक पर मरहम पट्‌टी करवा ली और दूसरी बस में बैठकर अपने गांव चले गए।

नीमकाथाना स्टेट हाइवे पर रोड़वेज बस का एक्सीडेंट एक प्रकार से मॉक डील बनकर रह गया। उदयपुरवाटी सीएचसी पर जानकारी मिली कि सवारियों से खचाखच भरी बस पलट गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिमेश गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. मिनाक्षी शर्मा, डॉ. संदीप गुप्ता व पूरा नर्सिंग स्टॉफ मौके पर पहुंच गया। इनके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता कमल जीगर की टीम, मुकेश बागड़ी, भगवानाराम सैनी, बीएल सैनी, पार्षद श्यामाराम सैनी, एडवोकेट मोतीलाल सैनी सहित करीब तीन दर्जन कार्यकर्ता सेवा के लिए मौके पर पहुंच गए। मौके पर घायलों को लाने गई एंबूलेंस में महज एक घायल महिला आई। वहीं शेष अन्य एंबूलेंस वापस खाली आई तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22