[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

PWD द्वारा बनाई सड़क का ग्रामीणों ने किया विरोध:खेती की भूमि में जेसीबी चलाने पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

PWD द्वारा बनाई सड़क का ग्रामीणों ने किया विरोध:खेती की भूमि में जेसीबी चलाने पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई करने की मांग

PWD द्वारा बनाई सड़क का ग्रामीणों ने किया विरोध:खेती की भूमि में जेसीबी चलाने पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई करने की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी के नंगली सलेदी सिंह पंचायत में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़क को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध किया है। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर खेती की भूमि में जबरन जेसीबी में चलने पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों की ओर से एसडीएम जय सिंह चौधरी को दिए ज्ञापन में बताया कि नंगली सलेदी सिंह पंचायत की कोठी की ढाणी में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिसको लेकर विभाग ने सड़क निर्माण से पहले सड़क के अधीन आने वाली जमीन के किसानों को कोई सूचना नहीं दी और जबरन जेसीबी चलाकर हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य नियमानुसार नहीं होने से लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

सड़क निर्माण करने के नाम पर किसानों से 20 से 25 फीट जमीन खाली करवाई जा रही है, जबकि नियमानुसार वह मुख्य रास्ता ही नहीं है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए आसपास के ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। सड़क के निर्माण को लेकर विभाग की ओर से सड़क के अधीन आने वाली जमीन का कोई सीमा ज्ञान भी नहीं करवाया गया। जब किसानों ने संबंधित ठेकेदार से जबरन चलाई जा रही जेसीबी मशीन को लेकर बात की तो ठेकेदार ने ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देखकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्द ही मामले में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो ग्रामीणों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

एसडीएम जय सिंह चौधरी ने कहा कि इस पीडब्ल्यूडी विभाग से करवाए जा रहे सड़क निर्माण को लेकर जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार सड़क बनवाने को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर श्रीकिशन, सुरेश कुमार, मांगेलाल, नमन कुमार, कमल कुमार, मुकेश कुमार, राज, सुंदर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22