[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल:गंभीर हालत में किया जयपुर रैफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल:गंभीर हालत में किया जयपुर रैफर

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल:गंभीर हालत में किया जयपुर रैफर

खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के बाडलवास में रात को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बाडलवास निवासी विजेश मीणा (25) पुत्र सांवरमल मीणा रात करीब साढ़े दस बजे बाइक पर सवार होकर किसी काम से त्यौंदा गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जाते ही सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरने से घायल हो गया।

हादसे के दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। इस दौरान हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट सतीश मान और ईएमटी सलमान खान मौके पर पहुंचे तथा घायल विजेश मीणा को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल लाया गया।

इस दौरान डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर होने पर उसे पहले नीमकाथाना रेफर किया गया, इसके बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि हादसे में घायल विजेश कुमार अविवाहित है और वह मुंबई में टाइल्स का काम करता है, जो कुछ दिन पहले ही दीपावली के त्योहार पर अपने गांव आया है। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना के बारे में जानकारी जुटाई। थानाधिकारी आसाराम गुर्जर ने बताया कि अज्ञात वाहन द्वारा एक बाइक को टक्कर लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए भिजवाया गया है। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है तथा परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22