[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सवा साल पहले रिटायर्ड प्रिंसिपल की लगाई चुनाव में ड्यूटी:मतगणना मजिस्ट्रेट का जिम्मा सौंपा, डाइट प्रिंसिपल पद से 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्त हो गए थे दिनेश यादव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सवा साल पहले रिटायर्ड प्रिंसिपल की लगाई चुनाव में ड्यूटी:मतगणना मजिस्ट्रेट का जिम्मा सौंपा, डाइट प्रिंसिपल पद से 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्त हो गए थे दिनेश यादव

सवा साल पहले रिटायर्ड प्रिंसिपल की लगाई चुनाव में ड्यूटी:मतगणना मजिस्ट्रेट का जिम्मा सौंपा, डाइट प्रिंसिपल पद से 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्त हो गए थे दिनेश यादव

झुंझुनूं : जिले में चुनाव ड्यूटी लगाने में एक बड़ी चूक सामने आई है। एक ऐसे प्रिंसिपल को मतगणना के दौरान मजिस्ट्रेट लगाया गया है, जो करीब सवा साल पहले ही सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके। उन्हें मजिस्ट्रेट का दायित्व देने संबंधी आदेश जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी हुआ है।

इसमें 10 अधिकारियों की ड्यूटी मतगणना स्थल के अंदर और बाहर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बतौर मजिस्ट्रेट लगाई गई है। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक कार्मिक सरकारी सेवा से करीब सवा साल पहले सेवानिवृत्त हो गए।

जानकारी के अनुसार् डाइट प्रिंसिपल दिनेश यादव 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्त हो गए थे। लेकिन तीन नवंबर को जारी जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों में उन्हें मतगणना के दौरान मजिस्ट्रेट लगा दिया गया।

आदेश में उन्हें 2 दिसंबर की शाम अपने नियुक्ति स्थल पर पर पहुंचकर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेने को कहा गया है।

भास्कर ने इस संबंध में दिनेश यादव से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वे 31 जुलाई 2022 को ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 नवंबर को सेठ मोतीलाल कॉलेज में होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22