[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के CRPF के सहायक कमांडेंट समेत 5 घायल:छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़, सभी की हालत में सुधार, नक्सलियों को खदेड़ते हुए घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के CRPF के सहायक कमांडेंट समेत 5 घायल:छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़, सभी की हालत में सुधार, नक्सलियों को खदेड़ते हुए घायल

झुंझुनूं के CRPF के सहायक कमांडेंट समेत 5 घायल:छत्तीसगढ़ में हुई मुठभेड़, सभी की हालत में सुधार, नक्सलियों को खदेड़ते हुए घायल

झुंझुनूं : छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान नक्सलियों को खदेड़ते हुए झुंझुनूं जिले के भगवतपुरा कांट निवासी सहायक कमांडेंट मनीष कुमार घायल हो गए। वे कोबरा बटालियन की टीम का नेतृत्व कर रहे थे। उनके हाथ व बाए कंधे में गोली लगी है। रायपुर के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

झुंझुनूं के CRPF के सहायक कमांडेंट समेत 5 घायल
झुंझुनूं के CRPF के सहायक कमांडेंट समेत 5 घायल

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में मंगलवार को मतदान हुआ था। उसी दौरान सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना इलाके में यह यह मुठभेड़ हुई। मतदान समाप्ति से करीब पौने घंटे पहले 60-70 नक्सली मतदान केंद्र पर कब्जा करने के लिए जा रहे थे। मतदान केंद्र से 700 मीटर दूरी पर कोबरा बटालियन से इनका सामना हुआ।

नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की। टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक कमांडेंट मनीष कुमार की टीम ने जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए और बाकी भाग गए। इस मुठभेड़ में सहायक कमांडेंट मनीष कुमार व उनके चार साथी घायल हो गए।

इन जवानों को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर ले जाया गया। जहां से उन्हें एयर एंबुलेंस से रायपुर लाया गया। वहां इनका उपचार चल रहा है। जहां पांचों जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सहायक कमांडेंट मनीष कुमार खुद घायल होने के बावजूद लड़ते रहे और अपनी टीम के अन्य घायलों को सुरक्षित कैंप तक ले जाने में भूमिका निभाई।

2013 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए मनीष कुमार

2013 में सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट के पद पर भर्ती मनीष कुमार ने दो साल पहले ही कमांडो की ट्रेनिंग ली है। मनीष कुमार के घायल होने की सूचना बुधवार को परिजनों को लगी। उनके पिता नरेंद्र सिंह सिलायच,पत्नी मीनू, मां श्रवणी देवी व मामा समग्र शिक्षा के एपीसी प्रभारी कमलेश तेतरवाल ने वीडियो कॉल कर मनीष कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उधर, चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात कर स्वास्थ्य में सुधार के बारे में जानकारी ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22