[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांग वोटर्स को घर से मतदान केंद्र लाएगी टीम:सक्षम ऐप पर करानी होगी बुकिंग, बूथ तक गाड़ी और फिर व्हील चेयर की मिलेगी सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिव्यांग वोटर्स को घर से मतदान केंद्र लाएगी टीम:सक्षम ऐप पर करानी होगी बुकिंग, बूथ तक गाड़ी और फिर व्हील चेयर की मिलेगी सुविधा

दिव्यांग वोटर्स को घर से मतदान केंद्र लाएगी टीम:सक्षम ऐप पर करानी होगी बुकिंग, बूथ तक गाड़ी और फिर व्हील चेयर की मिलेगी सुविधा

झुंझुनूं : विधानसभा चुनाव में इस बार दिव्यांग वोटर्स को घर से मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने की सुविधा दी जाएगी। इतना ही नहीं, उन्हें व्हील चेयर की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए दिव्यांग मतदाताओं को पहले बुकिंग करानी होगी। यह बुकिंग सक्षम ऐप के जरिए होगी। एक क्लिक पर टीम घर पहुंचेगी और दिव्यांग को मतदान केंद्र पहुंचाएगी। झुंझुनूं जिले की बात करें तो यहां कुल दिव्यांग मतदाता 17 हजार 426 है। ऐसे में चुनाव आयोग की इस पहल से दिव्यांग मतदाताओं काफी हद तक राहत मिलेगी।

जिला निर्वाचन विभाग की ओर से सक्षम ऐप की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले में दिव्यांग मतदाताओं को वाहन और व्हील चेयर उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

ऐसे पूरी होगी प्रक्रिया
दिव्यांग मतदाता को सक्षम ऐप के जरिए वाहन और व्हील चेयर की सुविधा लेने के लिए पहले बुकिंग करानी होगी। एप्लिकेशन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के पास पहुंचेगी। रिटर्निंग अधिकारी मतदाता को ट्रेस कर उसे सूचीबद्ध करेगा। मतदान के दिन आरओ टीम अपने विधानसभा क्षेत्र से दिव्यांग मतदाताओं को वाहन और व्हील चेयर की सुविधा मुहैया कराएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान बढ़े इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए वाहन व व्हील चेयर की सुविधा की गई है। दिव्यांग मतदाताओं को पहले बुकिंग करानी होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89