कांग्रेस ने पिलानी से पितराम काला को बनाया उम्मीदवार:लम्बे समय तक शिक्षा विभाग में रहे सेवारत, जॉइंट डायरेक्टर के पद से हुए हैं रिटायर्ड
कांग्रेस ने पिलानी से पितराम काला को बनाया उम्मीदवार:लम्बे समय तक शिक्षा विभाग में रहे सेवारत, जॉइंट डायरेक्टर के पद से हुए हैं रिटायर्ड

पिलानी : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट आज जारी कर दी है। लम्बे इंतजार के बाद आज जारी लिस्ट में पिलानी से भी पार्टी उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस ने यहां से पितराम काला को उम्मीदवार बनाया है। मौजूदा विधायक जेपी चंदेलिया का टिकट यहां से काट दिया गया है।
शिक्षा विभाग में जॉइंट डायरेक्टर रहे हैं काला
पितराम काला मूल रूप से पिलानी विधानसभा क्षेत्र की चिड़ावा तहसील के केहरपुरा गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वे परिवार सहित पिलानी में रहते हैं और लम्बे समय तक शिक्षा विभाग में सेवारत रहे हैं। पितराम काला 1987 में सेकंड ग्रेड शिक्षक के रूप में शिक्षा विभाग में चयनित हुए थे। लगभग 31 वर्ष के सेवा काल में वे प्रधानाध्यपक, सीबीईओ, डीईओ आदि पदों पर रहते हुए जॉइंट डायरेक्टर (एजुकेशन) के पद से अभी हाल ही में रिटायर हुए हैं।
कांग्रेस में स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध मौजूदा विधायक जेपी चंदेलिया को भारी पड़ा। जातिगत समीकरण और पार्टी के ही अन्य नेताओं की नाराजगी को देखते हुए पार्टी ने उनका टिकट काट दिया।
चुनाव लड़ने के लिए ही छोड़ी नौकरी
बताया जा रहा है कि चुनाव लड़ने के लिए ही पितराम काला ने संयुक्त निदेशक शिक्षा के पद से स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति ली है। पिलानी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में काला नया चेहरा है। इससे पहले उनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है।
वर्ष | विधायक | पार्टी |
2018 | जेपी चंदेलिया | कांग्रेस |
2013 | सुंदर लाल | बीजेपी |
2008 | सुंदर लाल | बीजेपी |
2003 | श्रवण कुमार | कांग्रेस |
1998 | श्रवण कुमार | कांग्रेस |
1993 | श्रवण कुमार | निर्दलीय |
1990 | सुमित्रा सिंह | जेडी |
1985 | सुमित्रा सिंह | एलकेडी |
1980 | हजारी लाल | जेएनपी जेपी |
1977 | शीशराम ओला | कांग्रेस |
1972 | शीशराम ओला | कांग्रेस |
1967 | एमसी कटेवा | एसडब्ल्यूए |
1962 | हजारी लाल | निर्दलीय |
1957 | सुमित्रा सिंह | कांग्रेस |
1951 | हरलाल सिंह | कांग्रेस |