[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई:17 गाड़ियां जब्त, 35 को वाहन मालिकों को नोटिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई:17 गाड़ियां जब्त, 35 को वाहन मालिकों को नोटिस

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई:17 गाड़ियां जब्त, 35 को वाहन मालिकों को नोटिस

झुंझुनूं : जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार सभी निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कविता गोदारा एवं पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल छाबा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उम्मीदवार की बिना अनुमति के वाहनों पर बैनर, पोस्टर, स्टीकर, झंडे आदि प्रचार सामग्री लगाने पर वाहन मालिकों पर कार्रवाई की ।

कविता गोदारा ने बताया कि 17 वाहनों को भादसं की धारा 171-एच के तहत जब्त कर लिया गया है, वहीं 36 वाहन मालिकों को नोटिस दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक 5 वाहन मालिकों पर कार्रवाई जारी थी। गौरतलब है कि जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने सख्त निर्देश दिए हैं कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62